सोमवार, 15 फ़रवरी 2021

वनकटाई रोकने वन समितियों को शामिल करें- श्री पाटिल


बुरहानपुर। सोमवार शाम मप्र सरकार में वन मंत्री मान. श्री विजय शाह जी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी के संजय नगर स्थित निवास पर भेंट करने  के लिए पहुंचे। श्री पाटिल ने मान. वन मंत्री जी का स्वागत किया। इस दौरान श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने वन मंत्री श्री शाह से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।


श्री पाटिल ने सुझाव दिए कि वनों की कटाई रोकने के लिए हमें सिर्फ वन विभाग पर निर्भर नहीं रहना है। हमें वन समितियों को भी इसमें शामिल करने की जरूरत है। सभी वन मण्डलों में वन समितियां बनाई गई है। सुझाव पर श्री शाह ने वन विभाग डीएफओ गौरव चौधरी को निर्देश दिए कि इस सम्बंध में  एक बैठक आयोजित करें। इसमें स्टाफ सहित जनप्रतिनिधियों, वन समितियों को भी शामिल करें।

श्री शाह ने कहा कटाई रोकने के लिए नई कार्ययोजना बनाना पड़ेगी। वन समितियों को बन्दूक दिलाए। एक गांव में 10-10 बंदूक दें। इन्हें ल

लाइसेंस दें। इस दौरान श्री रघुनाथ चौधरी, श्री किशोर शाह, श्री जगन तायड़े, श्री बाड़ू पाटिल, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री गजेंद्र पाटिल, श्री शिवाजी पाटिल उपस्थित थे।

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...