मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021

जनता की सेवा करने से ही सम्मान मिलता है - भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा - जिलेभर के कार्यकर्ता, पदाधिकारी रहे मौजूद


बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव सोमवार से इंदौर संभाग के प्रवास के दौरान दोपहर में बुरहानपुर आए। दूसरे दिन मंगलवार सुबह 11 बजे मोहन नगर स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ता, पदाधिकारियों से दो टुक शब्दों में कहा कि कार्यकर्ता नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने की बजाए जनता की सेवा करें। जनता की सेवा करने से ही सम्मान मिलता है। बैठक में जिलेभर से आए कार्यकर्ता, पदाधिकारियों से प्रदेशाध्यक्ष ने संगठन के विषय में विभिन्न चर्चा की।


प्रदेशाध्यक्ष श्री जाटव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एक बात सुन लें कि भाजपा के दुपट्टे से ही कार्यकर्ता की पहचान होती है। यह पहचान हमें कायम रखना है और इसे कायम रखने के लिए जनता के काम करना होंगे। उन्हेांने कहा कि मोर्चा के युवा कार्यकर्ताओ में नेतृत्व का गुण विकसित हो। पार्टी कार्यकर्ता अनुसूचित जाति के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार करें। अपना स्वाभिमान बनाए रखें।

भाजपा जिलाध्यक्ष की सक्रियता की प्रशंसा की

इस दौरान डॉ. जाटव ने भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे के कामों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे ही सक्रिय जिलाध्यक्ष पार्टी की दिशा और दशा तय करते हैं। उन्होंने कहा बुरहानपुर भाजपा जिलाध्यक्ष अत्यंत होनहार और काफी सक्रीय हैं। इसी तरह प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय होने की आवश्यकता है ताकि पार्टी आगे भी उपलब्धियां हासिल करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी नगरीय निकाय चुनाव में नेपानगर विधानसभा की तरह तन, मन से जुटने की अपील की।


भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को आगामी चुनाव में अभी से जुटना है। संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को पूरी इमानदारी से एकजुटता से करना है। बैठक को अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश गिरजे और हंसराज नरवर डॉ आंबेडकर फाउंडेशन भारत सरकार सदस्य ने भी संबोधित किया।

इस दौरान अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोकुल तायडे, मुकेश शाह, शाहपुर मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान, विनोद पाटिल, गजराज राठोर, निलेश सातारकर, दीपक महाजन, संदीप मुंशी, विक्रम चंदेल, विठ्ठल खोसे, योगेश्वर पाटिल सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन ईश्वर चौहान ने किया। आभार मोर्चा महामंत्री सुनील मोरे ने माना।

..............

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...