रविवार, 29 सितंबर 2019

शुभ मुर्हुत में धूमधाम से पंडालो में विराजित हुई आदिषक्ति मां दुर्गा

शुभ मुर्हुत में धूमधाम से पंडालो में विराजित हुई आदिषक्ति मां दुर्गा



खिरकिया। आदिषक्ति मां दुर्गा का नवरात्र उत्सव नगर सहित क्षैत्र मे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। बस स्टैंड सहित विभिन्न समितियो द्वारा बैंड बाजो, फटाखो के साथ पंडालो तक ले जायी गई। शुभ मुर्हुत में पंडित विद्वानो की उपस्थिति में विधि विधान से दुर्गा प्रतिमाओ की पंडालो मे घट स्थापना की गई। दिन भर नगर मे यह क्रम चलता रहेगी। जिसके चलते आतिषबाजी, ढोल बाले और माता के जयकारो का शोरगुल रहा। नवरात्र के प्रारंभ होने पर प्रातः से ही महिलाओ द्वारा मंदिरो मे जल चढ़ाने का क्रम प्रारंभ हो गया। अलसुबह से महिलाओ ने मंदिरो में जल चढ़ाने पहुंची। प्राचीन शीतला माता मंदिर में महिलाओ की अधिक भीड़ रही। अब पूरे 9 दिन नगर में उत्सव की धूमधाम बनी रहेंगी। विद्युत साज सज्जा से नगर की सड़के जगमगाएगी एवं विभिन्न स्थानो पर एक के बाद स्थित मंदिरनुमा पंडाल नगर सहित क्षैत्र व जिले में आकर्षण का केन्द्र बनेंगे। नगर में करीब एक दर्जन से अधिक स्थानो पर सामुहिक रूप से दुर्गा उत्सव मनाया जा रहा है।


खिरकिया से नीरजसिंह भदौरिया की रिपोर्ट


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...