शुक्रवार, 25 अक्तूबर 2019

दीपोत्सव पर्व की पूर्व संध्या पर एक दिप सैनिकों के नाम

दीपोत्सव पर्व की पूर्व संध्या पर एक दिप सैनिकों के नाम



बुरहानपुर-दीपोत्सव पर्व की पूर्व    संघ्या पर गुरूवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महाविद्यालयीन इकाई द्वारा  स्थानीय कमल तिराहे पर *"एक दीप सैनिको के नाम"* प्रज्वलित कर दीपोत्सव पर्व का शुभारंभ किया।


सैनिक ही राष्ट्र के असली नायक होते हैं



एक दीप सैनिक के नाम कार्यक्रम में नगर के कॉलेज विद्यार्थियों व समाजजनों ने अपने घर से दीप लाकर *भारत माता व अमर जवान ज्योति के सम्मुख सैनिकों के लिए* दीप प्रज्वलित किये।


कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय *नौसेना के जवान श्री रविंद्र जी महाजन*  ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर उपस्थित कॉलेज विद्यार्थियों व समाजजनों को संबोधित कर बताया कि सैनिकों का जीवन बहुत कठिन होता है उन्हें नित्य नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है वह अनुशासित, साहसी और निस्वार्थ भाव से राष्ट्र के लिए कार्य करते हैं। 
उन्होंने कॉलेज विद्यार्थियों से सैनिक बनने की अपील की और कहा कि सैनिक वास्तव में अपने देश और देशवासियों से प्यार करता है और उनकी रक्षा एवं सम्मान को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है। 
कार्यक्रम के समापन में 
सभी सैनिकों एवं नगर वासियों ने  वन्दे मातरम एवं भारत माता की आरती की।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...