बुधवार, 27 नवंबर 2019

अवैधानिक रूप से होने वाले भ्रूण लिंग परीक्षण की जानकारी उपलब्ध कराने पर मिलेंगे 1 लाख रुपये

अवैधानिक रूप से होने वाले भ्रूण लिंग परीक्षण की जानकारी उपलब्ध कराने पर मिलेंगे 1 लाख रुपये
-
सिवनी | 


 

 

 

   
    कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक में अवैधानिक रूप से लिंग परीक्षण एवं कन्या भ्रूण हत्या पर प्रभावी कार्यवाही हेतु जिले के समस्त सोनोग्राफी सेंटर की सतत रूप से निरीक्षण के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने सोनोग्राफी सेंटरों में होने लिंग परीक्षण एवं भ्रूण हत्या के सहप्रमाण फोटो- वीडियो के साथ सूचना देने वाले व्यक्ति को 1 लाख रुपये पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किये जाने के निर्देश दिए हैं।
    ऐसे व्यक्ति,संस्था एवं सामाजिक संगठनों के साथ शासकीय सेवक सम्बंधित पुलिस थाने के साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग सिवनी में संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं। इसी तरह जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी धुर्वे से मोबाइल न. 9407091821तथा सहायक संचालक श्री अभिजीत पचौरी से मोबाइल न.9407850004 संपर्क किया जा सकता हैं।  




भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...