रविवार, 24 नवंबर 2019

दो दिसम्बर से प्रारंभ होगा मिशन इन्द्रधनुष 2.0 बच्चों का जीवन खुशहाल बनाने के लिये चलाया जायेगा अभियान

दो दिसम्बर से प्रारंभ होगा मिशन इन्द्रधनुष 2.0
बच्चों का जीवन खुशहाल बनाने के लिये चलाया जायेगा अभियान
बैतूल | 


 

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय सघन मिशन इन्द्र धनुष अभियान 2.0 का प्रारंभ 2 दिसम्बर 2019 से किया जा रहा है। इस अभियान के तहत चार चरणों का आयोजन किया जायेगा।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीसी चौरसिया ने बताया कि दिसम्बर माह के प्रथम चरण का आयोजन दिनांक 2 दिसम्बर 2019 से 12 दिसम्बर 2019 तक किया जायेगा, जिसमें 2, 4, 5, 7, 9, 11,12 दिसम्बर 2019 सम्मिलित रहेंगे।
अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन जनवरी 2020 में 06 जनवरी से 16 जनवरी तक किया जायेगा, जिसमें 6, 8, 9, 11, 13, 15, 16 जनवरी 2020 सम्मिलित रहेंगे।
अभियान के तृतीय चरण का आयोजन माह फरवरी 2020 में 3 फरवरी से 13 फरवरी 2020 तक किया जायेगा, जिसमें 3, 5, 6, 8,10,12,13 फरवरी 2020 सम्मिलित रहेंगे।
अभियान के चतुर्थ एवं अंतिम चरण का आयोजन मार्च 2020 में 02 मार्च से 14 मार्च तक किया जायेगा, जिसमें 2,4,5,7,11,12,14 मार्च 2020 सम्मिलित रहेंगे। अभियान के तहत् 0 से 5 वर्ष तक सभी बच्चों का टीकाकरण किये जाने का लक्ष्य है। ग्यारह जान लेवा बीमारियों से बचाव हेतु सुरक्षित एवं असरकारी टीके लगवाना तथा अपने बच्चे का सम्पूर्ण टीकाकरण करवाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम स्तर तक आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से अंर्तवैयक्तिक संवाद द्वारा आमजन को स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे नि:शुल्क टीकाकरण की जानकारी देना एवं टीकाकरण से संबंधित भ्रांतियों का निराकरण करना है।



भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...