रविवार, 17 नवंबर 2019

पाकिस्तान से सिक्ख तीर्थ स्थलो के दर्षन कर लौटा सचदेवा परिवार, रेल्वे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

पाकिस्तान से सिक्ख तीर्थ स्थलो के दर्षन कर लौटा सचदेवा परिवार, रेल्वे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत



खिरकिया। पाकिस्तान प्रांत में स्थित सिक्ख तीर्थ स्थलो के दर्षन कर सचदेवा दंपति नगर लौटे। जहां पर उनका सिक्ख समाज, मुस्लिम समाज एवं अन्य नागरिकों ने स्वागत किया। करीब 12 दिन की यात्रा के दौरान नगर के सरदार मंजीतसिंह सचदेवा एवं उनकी पत्नि बलजीत कौर सचदेवा ने पाकिस्तान में ननकाना स्थित सिक्खों के प्रथम गुरू श्री गुरूनानक देवजी के जन्मभूमि के साथ साथ करतारपूर साहिब, पंजा साहब के दर्षन किए। वहीं देष में स्थित अमृतसर एवं सुल्तानपूर लोधी तीर्थ स्थल की भी यात्रा की। नगर से यह पहली बार है, जबकि कोई भी सिक्ख समाज का अनुनायी पाकिस्तान में तीर्थ दर्षन के लिए पाकिस्तान गए हो। दोप. 3 बजे पठानकोठ एक्सपे्रस ने नगर लौटने पर पुष्पहार से स्वागत कर बैंड बाजो के साथ निवास तक ले जाया गया। इस दौरान सिक्ख समाज अध्यक्ष महेन्द्रसिंह खनूजा, हरभजन भाटिया, जामा मस्जिद सदर मो. इस्माईल, हाजी लतीफ खान, राजू सचदेवा, बंटी सचदेवा, बलबीर होरा, रविंदर सलूजा, विष्णु मोरी, राहुल जायसवाल, सिमरन सचदेवा सहित अन्य नागरिक मौजूद थे।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...