सोमवार, 18 नवंबर 2019

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिवस पर पीसीसी में हुए कार्यक्रम, रक्तदान शिविर में गोविंद गोयल ने किया रक्तदान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिवस पर पीसीसी में हुए कार्यक्रम,



रक्तदान शिविर में गोविंद गोयल ने किया रक्तदान


भोपाल- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (मुख्यमंत्री) श्री कमलनाथ जी के जन्मदिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में आज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।  
श्री कमलनाथ जी के जन्मदिवस पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल, एवं अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की शुरूआत केक काटकर, उनके दीर्घायु होने की कामना के साथ की। उन्होंने पदाधिकारियों को परस्पर केक खिलाकर एवं मिष्ठान खिलाकर श्री कमलनाथ जी को जन्मदिवस की बधाई दी। रेड क्राॅस द्वारा रक्त दान शिविर लगाया गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल, महामंत्री राजीव सिंह, प्रदेश कांगे्रस के कर्मचारी रूपेश भार्गव, जीसान रहमान, शोएब गांधी सहित अन्य कांग्रेसजनों ने रक्तदान किया।



कार्यक्रम की इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस परिसर में वृक्षारोपण किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक कांतिलाल भूरिया, चंद्रप्रभाष शेखर, कैलाश मिश्रा, जे.पी. धनोपिया, महेश मालवीय आदि ने प्रदेश कांगे्रस परिसर में वृक्षारोपण किया। वहीं प्रदेश कांग्रेस की ओर से विभिन्न अस्तपालों में मरीजों को एवं विकलांग बच्चों को फल वितरित किये गये, कंबल बांटे और श्री कमलनाथ जी के दीर्घायु होने की कामना की।  
श्री कमलनाथ जी के जन्मदिवस पर आयोजित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सर्वश्री  पी.सी. शर्मा, चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, राजीव सिंह, गोविंद गोयल, अभय दुबे, भूपेन्द्र गुप्ता, डाॅ. महेन्द्र सिंह चैहान, विधायक डाॅ. अशोक मसकोले, मो. सलीम, कैलाश मिश्रा, सुनील सूद, विजय सिरवैया, जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, आनंद तारण, ब्रजभूषण नाथ, दीपचंद यादव, संजय दुबे, फिरोज सिद्वीकी, शाहवर आलम, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...