सोमवार, 30 दिसंबर 2019

600 रूपये पेंशन पाकर खुश हैं पृथ्वी सिंह (खुशियों की दास्तां)

















  •  
























-
राजगढ़ | 


 




    पृथ्वी सिंह वर्मा ग्राम आहिल्यापूरा जिला राजगढ़ अपने भाई के सहारे जिन्दगी गुजर कर रहा था। पृथ्वी सिंह की तमन्ना थी कि उसे जो 300 रूपये की पेंशन राशि मिलती है उसे बढ़ा दिया जाए तो वह अपने परिजनों पर बोझ नही रहेगा।
    मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जब पेंशन की राशि 300 से बढ़ाकर 600 रूपये की जाने की जानकारी जब पृथ्वी सिंह को लगी तो उनको इस बात का संतोष हुआ कि अब उनका रोजमर्रा का खर्च आसानी से चल सकता है। पृथ्वी सिंह के दो बेटे है कैलाश और कालु दोनो खेती करते है। पृथ्वी सिंह बताते है कि अब में किसी पर निर्भर नही हुँ। शासन से जो राशन मिलता है उससे मेरा महीने भर का खानपान का काम चल जाता है ऊपरी खर्च के लिए नियमित 600 रूपये पेंशन मिल जाती है।
    अब पृथ्वी सिंह की तमन्ना है। कि बीस वर्ष पूर्व मिली इन्दिरा आवास कुटीर पुरानी हो गई है। वह चाहते है कि उन्हे प्रधानमंत्री आवास मिल जाए तो वह बाकी जिन्दगी नए मकान में रहते हुए पेंशन के सहारें खुशी खुशी गुजार सकेगे।    






भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...