मंगलवार, 17 दिसंबर 2019

भाजपा सिंगरौली का विशाल जन आंदोलन व घेराव कार्यक्रम हुआ संपन्न।


*लालटेन युग में जा रहा प्रदेश जिलाध्यक्ष गोयल*
 
*नागरिक संशोधन कानून लागू कराने के समर्थन में हुआ विशाल आंदोलन।* 


*भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता पहुंचे कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने*


पब्लिक लुक न्यूज़
विनोद सिंह


*पाकिस्तानी एजेंट के रूप में भारत देश में काम कर रही है  कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल।*


*सिंगरौली।।बैढ़न।।* केंद्र सरकार के द्वारा नागरिक संशोधन कानून लागू किया गया लेकिन मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के कारण नागरिक संशोधन कानून लागू नहीं कर रही है जिसके लिए मध्य प्रदेश में लागू कराने के लिए कांग्रेसी सरकार को जगाने के लिए मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर मध्य प्रदेश के सभी जिलों में भारतीय जनता पार्टी एक साथ कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।


भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली का कलेक्टर कार्यालय के बगल में कांग्रेसी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल जनसभा चला जिसमें कई कई वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोल भाषण दिया भाजपा जिलाध्यक्ष ने सरकार सरकार को चेतावनी देते हुए कहा अगर 2 दिन में सरकार कानून को लागू नहीं करती है तो आने वाले 19 दिसंबर को विशाल युवा आक्रोश रैली आयोजित किया जाएगा और कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।


कार्यक्रम में यह लोग रहे शामिल


भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश सदस्य गिरीश द्विवेदी भाजयुमो प्रदेश सदस्य राजेंद्र कुमार सिंह भाजयुमो प्रदेश सदस्य विनोद चौबे युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बिनोद चौबे भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, नगर निगम अध्यक्ष चन्द प्रताप विश्कर्मा नगर निगम महापौर प्रेमवती खैरवार आशा यादव महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह मीना चौबे मधु झा सरोज सिंह कार्यक्रम प्रभारी सुदरलाल शाह कार्यक्रम सह प्रभारी व युवा मंडल अध्यक्ष बैढ़न विक्रम सिंह चंदेल,विंध्य नगर मडंल अध्यक्ष भारतेन्दु पांडेय, जयंत मडंल अध्यक्ष देवेश पांडेय सिंगरौली मडंल अध्यक्ष व 12 मडंलों के अध्यक्ष सभी जिला पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समस्त जिला कार्यकर्ता साथी कार्यक्रम में मौजूद होकर कार्यक्रम को सफल बनाया कार्यक्रम का संचालन प्रवीण तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष सिंगरौली ने किया।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...