मंगलवार, 17 दिसंबर 2019

जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वतीजी ने विलुप्त हो रही प्रजातियों पर जताई चिंता


बुरहानपुर-   पुरी के पीठाधिश्वर जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वतीजी के प्रवचन हुए। उन्होंने भारत की विलुप्त हो रही मवेशियों की प्रजातियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा गाय, भैंस, बैल, ऊंट सहित अन्य उपयोगी मवेशियों की प्रजातियां विलुप्त हो रही है। इसका कारण लगातार आविष्कार होना है। मशीनों के कारण इन प्रजातियों का उपयोग कार्यों के लिए कम हो गया। बैलों का उपयोग खेती के प्रत्येक कार्य के लिए किया जाता रहा है, लेकिन अब इनकी जगह मशीनों ने ली है। राजस्थान में ऊंटों का उपयोग सामग्री ढोने के लिए किया जाता था। वाहन आ जाने के कारण इनका उपयोग कम हो गया। इसलिए मनुष्य अब इन प्रजातियों की चिंता नहीं कर रहा है। हमें इन्हें बचाए रखना होगा।
यजमान के आंगन में हुई प्रश्नोत्तरी, शंकराचार्यजी ने 18 भक्तों की समस्याओं का समाधान किया
मंगलवार दोपहर 12 बजे से श्री गोवर्धन मठपुरी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वतीजी ने धार्मिक समस्याओं का समाधान किया। इंदिरा कॉलोनी स्थित एक यजमान के बंगले पर दो घंटे प्रश्नोत्तरी काल चला। शहरभर के 18 भक्तों ने विविध प्रश्न पूछकर समाधान पाया। इसमें संतोष देवताले ने कहा देश के बड़े मंदिर प्रशासन के अधीन चल रहे है। करोड़ों रुपए चढ़ावे में आता है। कई मंदिर ऐसे हैं, जिनकी देखरेख नहीं हो रही है। बड़े मंदिरों की राशि को उन मंदिरों के लिए मुहैया कराया जाना चाहिए। शंकराचार्यजी ने कहा मंदिरों के भगवानों में भी राजनीति और राजनीतिक पुरुष प्रवेश कर चुके हंै। जिस प्रदेश में जिसकी सरकार होती है, वो अपना स्वार्थ साध लेता हैं। संत समाज क्या करेगा। संत तो पहुंच भी नहीं पाता वहां तक। संत राजनीतिक हथकंडो की कठपुतलिया है। बीके श्राफ ने कहा युवा पीढ़ी अध्यात्म से दूर हो रही, महिलाओं को बिंदी और पुरुषों को तिलक लगाने में शर्म आती है। शंकराचार्यजी ने कहा युवा वर्ग परिवार और संस्कार से दूर हो रहा हंै। उन्हें जोडऩे का दायित्व हमें स्वीकार करना पड़ेगा। तभी अध्यात्म और संस्कार से युवा जुड़ेगा। सविता लाठ ने कहा कौन-कौन से भगवान को पूजना चाहिए। कौनसी सामग्री और किसी विधि से पूजन करना चाहिए। शंकराचार्यजी ने कहा प्रथम पूज्य कुलदेवी हंै। पूजन की विधि के लिए हिंदू संस्कृति की किताब का सहारा लीजिए। लक्ष्मण मित्तल ने कहा दान का महत्व क्या, लक्षण क्या है। शंकराचार्यजी ने जवाब दिया अलग-अलग प्रकार के दान है। दान से कमाई की शुद्धी होती है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...