बुधवार, 25 दिसंबर 2019

किसान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री श्री हर्ष यादव

















  •  

























-
धार | 


 

         कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री हर्ष यादव ने सागर जिले के बम्होरी में कृषि विज्ञान केन्द्र में किसान दिवस पर हुए कार्यक्रम में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। श्री यादव ने बताया कि मार्च-2020 तक प्रदेश में 25 हजार सोलर पम्प स्थापित करने का लक्ष्य है। आने वाले 3 वर्ष में 2 लाख सोलर पम्प लगाये जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसानों को सोलर पम्प स्थापना की सिर्फ 10 प्रतिशत राशि ही जमा करनी होती है। श्री यादव ने कहा कि रायसेन और विदिशा जिलों के किसान सोलर पम्प स्थापना के प्रति सजग और सक्रिय हैं।
          मंत्री श्री यादव ने कहा कि राज्य शासन किसानों के दु:ख-दर्द में उनके साथ है। किसानों को बिजली और पानी की सुविधाएँ देकर समृद्ध बनाने के लक्ष्य के प्रति गंभीर है। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों पर बाँधों का निर्माण हो सकता है, उनका सर्वे कर शीघ्र ही योजनाएँ क्रियान्वित की जाएंगी।
          मंत्री श्री यादव ने कहा कि किसानों को अब पारम्परिक खेती की जगह आधुनिक उपायों के साथ कृषि कार्य करना होगा, ताकि उत्पादन में वृद्धि हो और वे समृद्ध बन सकें।
 






भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...