सोमवार, 9 दिसंबर 2019

पशुपालन मंत्री श्री यादव ने चिलिंग प्लांट व पशु चिकित्सालय का किया निरीक्षण

पशुपालन मंत्री श्री यादव ने चिलिंग प्लांट व पशु चिकित्सालय का किया निरीक्षण
-
खण्डवा | 


 

 

 




    पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग के मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने सोमवार को उपसंचालक पशु चिकित्सा कार्यालय के पास स्थित वेटनरी पॉली क्लिनिक व डेयरी के चिलिंग प्लांट का अवलोकन किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र व गौशाला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री श्री यादव ने कृषि महाविद्यालय का भी दौरा किया तथा डीन श्री यू.पी.एस. भदौरिया से कृषि महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों व महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।
    कृषि विज्ञान केन्द्र में मंत्री श्री यादव ने कृषि व पशुपालन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने उन्हें बताया कि जिले में नदी पुनर्जीवन अभियान के तहत अनेकों तालाब निर्मित किए गए है, इन तालाबों में मछली पालन किया जा सकता है, जिस पर मंत्री श्री यादव ने स्वसहायता समूहों के माध्यम से मछली पालन गतिविधि प्रारंभ करने के लिए कहा। इस अवसर पर विधायक मांधाता श्री नारायण पटेल, कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह व शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री इंदल सिंह पंवार भी मौजूद थे।

कृषि विज्ञान केन्द्र में कड़कनाथ पालन इकाई का किया निरीक्षण

    मंत्री श्री यादव ने इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. डी.के. वाणी ने कड़कनाथ ईकाई के बारे में मंत्री श्री यादव को जानकारी देते हुए बताया कि दो वर्ष पूर्व स्थापित इस इकाई का मुख्य उद्देश्य आदिवासी व भूमिहीन कृषकों की आजीविका सुनिश्चित करना था व इस प्रयास में विगत वर्ष से लगभग 1000 कृषकों को कड़कनाथ मुर्गे के चूजे उपलब्ध कराये गये है, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि हो सके व रोजगार का सतत साधन उपलब्ध हो सके। कड़कनाथ इकाई प्रभारी श्री सुभाष रावत ने कड़कनाथ मुर्गे के बारे में बताया कि इस मुर्गे की विशेषताओं के कारण यह दो से तीन गुना महॅंगा बिकता है व इससे कृषक अपनी आजीविका सुनिश्चित कर सकते है। इस समय जिले में लगभग 120 कृषक  इससे अतिरिक्त आमदनी ले रहे है। इसके बाद मंत्री श्री यादव ने केन्द्र की अजोला इकाई, हाइड्रोपोनिक इकाई व वर्मी कम्पोस्ट इकाई का अवलोकन किया। मंत्री श्री यादव ने कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रयासो की प्रषंसा की व कार्यो का विस्तार करने को कहा।




भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...