शनिवार, 14 दिसंबर 2019

राष्ट्रीय लोक अदालत पर आम जन को न्याय के यादगार के रूप में ‘‘न्याय पौधों’’ का हुआ वितरण

राष्ट्रीय लोक अदालत पर आम जन को न्याय के यादगार के रूप में ''न्याय पौधों'' का हुआ वितरण
-
हरदा | 


 

 

 


   


   

   वन विभाग तथा जिला एवं सत्र न्यायालय हरदा द्वारा 14 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत के दिवस पर आमजन को न्याय के यादगार के रूप मे जिला व सत्र न्यायालय परिसर हरदा में ''न्याय पौधों'' का निशुल्क वितरण किया गया।
    वृक्षो का मनुष्य जीवन के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से एक अभिन्न रिश्ता है. मनुष्य द्वारा छोड़े गए स्वास (कार्बन डाई आक्साईड) वृक्षों के लिए तथा वृक्षों द्वारा कार्बन डाई आक्साईड को ऑक्सीजन में परिवर्तित किया जाता है, जो मनुष्य के लिए जीवनदायी होता है। इसी महत्व को समझते हुए तथा आमजन को जोड़ते हुए सामान्य वन मंडल हरदा एवं जिला एवं सत्र न्यायलय हरदा द्वारा संयुक्त रूप से ''न्याय पौधों'' का निःशुल्क वितरण हर वर्ष किया जाता है। ये प्रयास न्याय प्राप्त करने के लिये लड़ने वाले आमजन को भी उनके न्याय की जीवन भर याद दिलाते रहते है।
    वितरण किए गए पौधों मे औषधिय पौधे जैसे हर्रा, बहेड़ा, आमला इत्यादि शामिल हैं तथा फलदार पौधे जैसे जामुन, अमरूद, आम इत्यादि शामिल है। इस औद्योगिक युग मे धरती को हरा भरा बनाए रखने मे वन विभाग सतत प्रयासरत है।





भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...