शनिवार, 7 दिसंबर 2019

शासकीय पी.जी. कॉलेज में प्लॉगिंग डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया

















  •  




























शासकीय पी.जी. कॉलेज में प्लॉगिंग डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया
-
मुरैना | 


 

    महाविद्यालय में एन.सी.सी. अधिकारी कैप्टन श्री राजवीर सिंह किरार के नेतृत्व में एवं प्राचार्य डॉक्टर सी.एल. गुप्ता के संरक्षण में एन.सी.सी.  कैडेटों द्वारा प्लॉगिंग डे कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम डॉ. राजीव भदकारिया सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र द्वारा प्लॉगिंग पर अपना व्याख्यान देते हुए कैडेटों को संबोधित किया और प्लॉगिंग के महत्व के बारे में उन्होंने विस्तार से समझाया।
    इसी क्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा इस कार्यक्रम को अपने जीवन में निरंतर जारी रखने के लिए कैडेटों को प्रेरित किया एवं अनुशासन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया तत्पश्चात कैडेटों द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में पॉलीथिन एवं कचरा उठाकर डस्टबिन में डाला गया। इस कार्यक्रम में 27 कैडिट उपस्थित थे।






भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...