मंगलवार, 10 दिसंबर 2019

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर केन्द्रित प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर केन्द्रित प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
-
धार | 


 

 

 


    भारत रत्न स्व.श्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में युवा संकल्प वर्ष के अन्तर्गत मंगलवार को यहॉं शासकीय कन्या महाविद्यालय में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर केन्द्रित प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की सभी संकायों की छात्राओं ने भाग लिया और सभी संकायों से 1-1 दल ने प्रतिभागी के रूप में प्रश्नो के उत्तर दिये। इस प्रश्न मंत्र प्रतियोगिता में वाणिज्य संकाय की छात्राओं ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और कला संकाय द्वितीय स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण मौजूद थे। प्रतियोगिता का संचालन श्री विनोद खकरे ने किया।




भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...