सोमवार, 20 जनवरी 2020

नड्डा जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर सांसदनंद कुमार सिंह चौहान ने दी बधाई





खंडवा । इन दिनों में भाजपा संगठन के चुनाव पूरे देश में चल रहे हैं। मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष भी निर्वाचित हो रहे हैं। इस कड़ी में दिल्ली के भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हुई। जिसमें विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के सर्वसम्मति से निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा चुने गए। मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने बताया कि वर्षो से जगतप्रकाश नड्डा ने भाजपा के कई पदों पर रहकर पार्टी को मजबूती प्रदान की है। विगत दिनों उन्हें प्रभारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मनोनित किया गया था। सोमवार को चुनाव प्रक्रिया के दौरान विधिवत राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया। नड्डा जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पूरे देश के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खंडवा संसदीय क्षेत्र के सांसद नंदकुमारसिंह चौहान दिल्ली में शामिल हुए और उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि श्री नड्डा लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहे हैं, इसलिए उनके इस सुदीर्घ अनुभव का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। श्री चौहान ने आशा जताई कि श्री नड्डा जी के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी और अधिक मजबूत, व्यापक और विस्तृत होगी तथा देश के अधिकांश लोगों को अपने साथ जोडऩे में सफल होगी। श्री नड्डा जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, राजेश डोंगरे, पुरूषोत्तम शर्मा, प्रवक्ता सुनील जैन, विधायक विजय शाह, देवेन्द्र वर्मा, राम दांगोरे, सुभाष कोठारी, नरेन्द्रसिंह तोमर सहित पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई प्रेषित की।



भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...