बुधवार, 1 जनवरी 2020

रोजगार प्रदान करने हेतु भर्ती केम्प शिविर का आयोजन

















  •  

























 
राजगढ़ |


 

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली एवं जिला नीमच के द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु भर्ती केम्प शिविर आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सिक्यूरिटी स्कील कांउसील इण्डिया लिमिटेड जवासा नीमच द्वारा 03 जनवरी 2020 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहगढ़, 04 जनवारी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुर, 06 जनवरी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यावरा, 07 जनवरी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिलचीपुर, 08 जनवरी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरापुर, 09 जनवरी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में 06 दिवसीय भर्ती केम्प का आयोजन प्रात: 11:00 से शाम 04:00 तक किया जाएगा।
    बेरोजगार अभ्यार्थी जिनकी योग्यता 10 वीं पास या फेल उम्र 20 से 37 वर्ष ऊचाई 168 से.मी. सुपरवाईजर हेतु ग्रेजुएट एवं कम्प्यूटर उम्र 21 से 35 वर्ष ऊचाई 170 से.मी. आवेदन कर सकते है।
    अभ्यार्थी अपने साथ 10 वीं अंकसूची की छायाप्रति 02 फोटो आधारकार्ड एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क 250 रूपये चयनित उम्मीदवार के लिए प्रशिक्षण पाकर औद्योगिक क्षेत्रो में 65 वर्ष स्थाई नौकरी दी जायेगी।
    सुरेन्द्र कुमार पोटर भर्ती अधिकारी ने बताया कि यष बैंक, आई.डी.बी.आई. बैंक, एस.बी.आई. बैंक, सांची स्तूप खजुराहो के मंदिर, दिल्ली लाल किला, गुडगॉव औद्योगिक क्षेत्रो में 10 से 13 हजार रूपये के मासिक वेतन पर रखा जाएगा।






भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...