सोमवार, 10 फ़रवरी 2020

बुरहानपुर के पुलिस कप्तान सहित 52 आईपीएस अधिकारियों के तबादले,, बुरहानपुर के पूर्व एडिशनल एसपी श्री बिरदे को मिली बुरहानपुर के पुलिस कप्तान की कमान*।    


                            


बुरहानपुर (मेहलक़ा अंसारी) मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने आज बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए लगभग 16 जिलों के उच्च पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर करते हुए उनके स्थानांतरण के आदेश गृह विभाग के उपसचिव आशीष भार्गव ने जारी किए हैं । 10 फ़रवरी 2020 के तबादला आदेश में बुरहानपुर में पदस्थ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह भी प्रभावित हुए हैं, उनका स्थानांतरण इंदौर करते हुए उन्हें पुलिस अधीक्षक रेल बनाया गया है । वही फिलहाल हरदा में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ भगवत सिंह बिरदे  को बुरहानपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है । श्री भगवत सिंह बिरदे के लिए बुरहानपुर नया नहीं है। वह बुरहानपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रह चुके हैं। हालांकि वर्तमान पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को बुरहानपुर में अधिक समय नहीं हुआ है, लेकिन शासकीय सेवा में  स्थानांतरण होना सामान्य बात है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पसंद और नापसंद पर स्थानांतरण को तरजीह दी जाती है। लेकिन यह बात स्वीकार करनी होगी कि एक अच्छे पुलिस अधीक्षक अजय सिंह का कम समय में तबादला कर दिया गया है। यह तबादला शासन ने किस मंशा से और किस परिपेक्ष में किया ? इस पर ध्यान देने के बजाय अजय सिंह ने अपने कार्यकाल में  बुरहानपुर में ला एंड  आर्डर मेनटेन करने के साथ बुरहानपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय भूमिका अदा की है, जिसे उन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा ।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...