रविवार, 29 मार्च 2020

*परिषद द्वारा कराया जा रहा सैनिटाइजर का छिड़काव*                                            

                                            


 खिरकिया। शहर के सार्वजनिक स्थलों और वार्डों में सेनेटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है।कोरोना वायरस को लेकर शहर में कचरे की सफाई व्यवस्था में भी तेजी लाई गई है। नगर परिषद के सभी सफाई कर्मि नगर को स्वच्छ रखने में कोई कसर नही रख रहे हैं। लेकिन गंदगी की सफाई के अलावा मच्छरों के प्रकोप से निजात के लिए फॉगिग मशीन का प्रयोग नहीं हो रहा है। कोरोना को लेकर लोग भी अपने घर व आसपास साफ-सफाई का खास ख्याल रख रहे हैं। सफाई प्रभारी आरके पासी एवं राजेश चौकसे ने बताया कि रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड सहित सभी शासकीय कार्यलयों एवं वार्डों में सेनेटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है पूरे शहर में सेनेटाइजर का छिड़काव करने में 2 दिन लगेंगे जिसमें वार्ड1से 8 तक आज और 9से 15 वार्ड में छिड़काव कल किया जाएगा।मालूम हो कि शहर में अभी तक सेनेटाइजर का छिड़काव नही होने से नागरिकों में काफी रोस था


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...