सोमवार, 20 अप्रैल 2020

आज से बुरहानपुर जिले के पावरलूम कारखाने, टैक्सटाईल्सों में इन निर्धारित दिवसों व समय पर कार्य कर सकेंगे


बुरहानपुर -(मेहलका अंसारी)-कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु बुरहानपुर जिले सहित संपूर्ण भारत वर्ष में दिनांक 3 मई, 2020 तक लॉकडाउन है। इस संबंध में गृह सचिव भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा रिवाइज्ड गाईड लाईन जारी की गई है। जिसमें कार्यवाही हेतु मध्य प्रदेश शासन, गृह विभाग भोपाल द्वारा उल्लेख किया गया है। इसके पालन में संयुक्त जिला कार्यालय द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत आदेश 14/04/2020 को जारी किया गया जिले में उक्त प्रतिबंधात्मक आदेश में निम्नानुसार छूट प्रदान की जाती है।
शिथिलता/छूटः-



अपर कलेक्टर श्री रोमानुस टोप्पो द्वारा बुरहानपुर में पावरलूम कारखाने संचालित किये जाने हेतु महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र द्वारा प्राप्त पत्रानुसार जिले में पावरलूम व टैक्सटाईल्स के द्वारा कच्चा माल प्रदाय करने, तैयार करने हेतु कारखानों, फर्मो में निर्धारित दिवस व समय के अनुसार कार्य करने हेतु छूट प्रदान की गई है। इस दौरान व्यक्ति को सोशल डिस्टेंस एवं मास्क व सेनेटाईजर का उपयोग करना अनिवार्य होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होकर आगामी आदेश तक रहेगा।
जिले में उक्त कार्य के लिए दिवस व समय निर्धारित
शिकारपुरा क्षेत्र, प्रतापपुरा दिन सोमवार प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक कार्य संपादित करेगा। इसी प्रकार राजपुरा, नया मोहल्ला दिन सोमवार समय दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक, किला रोड़ दिन सोमवार शाम 5 बजे से 7 बजे तक, कालाबाग, आजादनगर मंगलवार प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक, ईतचारा मंगलवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक, बुधवारा मंगलवार को शाम 5 बजे से 7 बजे तक, लालबाग दिन बुधवार प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक, चिंचाला, पांतोडा दिन बुधवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक, हमीदपुरा एमागिर्द दिन बुधवार शाम 5 बजे से 7 बजे तक, मोमीनपुरा और हरीरपुरा गुरूवार प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक, जयस्तंभ, शनवारा बुधवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक, न्यामतपुरा डाकवाड़ी दिन गुरूवार शाम 5 बजे से 7 बजे तक, आलमगंज, लोहारमंडी दिन शुक्रवार प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक, बोरगांव, लोधीपुरा शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक तथा उद्योग नगर व अन्य दिन शुक्रवार शाम 5 बजे से 7 तक अपना कार्य संपादित करंेगे।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...