बुधवार, 29 अप्रैल 2020

मुख्यमंत्री प्रवासी मज़दूर सहायता योजना के अंतर्गत 278 मज़दूरों को मिली सहायता......


हरदा /राज्य शासन द्वारा कोरोना महामारी के  दौरान अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के मज़दूरों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री प्रवासी मज़दूर सहायता योजना प्रारम्भ की गई है। योजना के अंतर्गत प्रवासी मज़दूरों की जानकारी एकत्रित कर उनके खातों में तात्कालिक सहायता के लिए 1 हज़ार रुपए की सहायता प्रदान की जानी है।  कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने बताया कि जिले में योजना का क्रियान्वयन प्रारंभ किया जा चुका है। हितग्राहियों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। मंगलवार तक 278 प्रवासी मज़दूरों के खाते में 2 लाख 78 हज़ार रूपए (प्रति व्यक्ति 1 हज़ार रुपए के मान से) की राशि का भुगतान किया जा चुका है।
हरदा से मुईन अख्तर खान


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...