बुधवार, 6 मई 2020

बुरहानपुर जिले में लॉकडाउन अवधि का विस्तार 17 मई, 2020 तक के प्रभावी नये दिशा-निर्देशः- जिले की जोखिम रूपरेखा के आधार पर हुए वर्गीकरण रेड (हॉटस्पॉट), ग्रीन और ऑरेज जोन के अनुसार लागू होगें।


बुरहानपुर जिला भारत सरकार द्वारा 30 अप्रैल, 2020 को ऑरेज जोन था, परंतु वर्तमान स्थिति में बुरहानपुर जिले की रेड जोन में जाने की संभावना है।
कंटेनमेंट जोन का निर्धारणः-
राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश और जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के आधार पर रेड (हॉटस्पॉट) और ऑरेज जोन के साथ कंटेनमेंट जोन का सीमाकंन किया जायेगा। कंटेनमेंट की सीमा को जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण मामलों और संपर्काे की मेंपिंग, मामलों और संपर्काे का भौगोलिक फैलाव, क्षेत्र की विधिवत परिधि एवं प्रवर्तन को दृष्टिगत रखते हुए परिभाषित किया जायेगा। वर्तमान में बुरहानपुर में 11 कंटेनमेंट जोन बनाये गये है।
लॉकडाउन अवधि के विस्तार के साथ 17 मई, 2020 तक इस अवधि में निम्नकलिखित गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगीः-
ऽ सुरक्षा उद्देश्यों को छोडकर, ट्रेनों द्वारा सभी यात्राएं।
ऽ सार्वजनिक परिवहन के लिए बसें।
ऽ चिकित्सीकय कारणों या इन दिशा निर्देशों के तहत अनुमत गतिविधियों को छोडकर व्यक्तियों का अंतर-जिला एवं अंतर-राज्य मूवमेंट।
ऽ सभी शैक्षणिक, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान आदि बंद रहेंगे।
ऽ सभी औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियां। (दिशा निर्देशों के तहत विशेष रूप से अनुमत प्राप्त को छोडकर)
ऽ टैक्सी (ऑटो रिक्शा और साईकिल रिक्शा सहित) और टैक्सी एग्रीग्रेटर्स की सेवाएं.।
ऽ सभी सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जीम, खेल परिसर, स्विमिंग पूल, मनोरजंन पार्क, थिएटर, बॉर, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल और इसी तरह के अन्य स्थान बंद रहेगें।
ऽ सभीसामाजिक/राजनीतिक/खेल/मनोरजंन/शैक्षणिक/सांस्कृतिक/धार्मिक समारोह एवं अन्य एकत्रीकरण।
ऽ सभी धार्मिक स्थलों/पूजा स्थलों का आमजन के लिए बंद किया जाएगा। धार्मिक मण्डली/एकत्रीकरण पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।
ऽ अंतिम संस्कार के विषय में, 5 (पांच) से अधिक व्यक्तियों की मण्डली को अनुमति नहीं दी जाएगी।  
ऽ सभी हाट बाजार पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे।
हॉटस्पॉटस और कंटेनमेंट जोन में दिशा-निर्देशों का संचालनः-
ऽ हॉटस्पॉटस यानी कोविड-19 के वृहद प्रकोप वाले क्षेत्र या कोविड-19 के महत्वपूर्ण प्रसार वाले कलस्टंर, स्वास्थ्य और परिवार कल्या्ण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार निर्धारित किए जाएंगे।
ऽ इन हॉटस्पाटस में दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट जोन का सीमांकन किया जाएगा।
ऽ कंटेनमेंट जोन में इन दिशा-निर्देशों के तहत अनुमत गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी। आवश्यक सुविधाओं (चिकित्सा-आपात स्थिति, कानून व्यवस्था से संबंधित कर्तव्यों सहित) और शासकीय कार्याे की निरंतरता को छोडकर, इन क्षेत्रों से आबादी का कोई अनियंत्रित मूवमेंट (आना-जाना) न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए कंटेनमेंट जोन के क्षेत्र की सीमाओं में सख्त नियंत्रण होगा। इस संबंध में समय-समय पर जारी निर्देशों को स्थानीय जिला अधिकारियों/विकासखंड अधिकारियों द्वारा सख्ती से लागू किया जाएगा।
कुछ चयनित गतिविधियों के संचालन की अनुमति रहेगीः-
ऽ आमजनों की सुविधा को कम करने के लिए, कुछ अतिरिक्त-गतिविधियों का चयन करने की अनुमति दी गई है जो 6 मई, 2020 से की जा सकेंगी। इन चुनिंदा अतिरिक्त गतिविधियों की अनुमति देने से पहले, जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगें कि कार्यालय, कार्य स्थलों, कारखानों और प्रतिष्ठानों से सोशल डिस्टेसिंग के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के संबंध में सभी तैयार व्यवस्थाएं, अन्य आवश्यक औपचारिकताएं उपलब्ध है।
लॉक डाउन दिशा निर्देश का सख्त् प्रवर्तनः-
ऽ सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सभी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) तथा सेक्टंर मजिस्ट्रेट तथा कोविड-19 की डयूटी पर लगाये गए समस्त अधिकारी/कर्मचारी आईपीसी 1860 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत जारी इन दिशा-निर्देशों को किसी भी तरीके से कमजोर नहीं होने देंगे, और इन्हें सख्ती से लागू करवायेगें।
ऽ सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्वं) अपने-अपने क्षेत्राधिकार में आवश्यकता के अनुसार इन दिशा-निर्देशों की तुलना में कडे उपाय (अधोहस्ताक्षकर्ता से परामर्श उपरांत) कर सकते है।
इस अवधि में निम्नालिखित गतिविधियों पर छूट रहेंगी-  
ऽ अस्पताल, नर्सिंग होम, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बुरहानपुर में पंजीकृत क्लीनिक, टेली मेडिसीन सुविधाएं।
ऽ मेडिकल उपकरण की दुकान सहित सभी प्रकार की दवा दुकानें।
ऽ सभी दवा विक्रेता सुनिश्चित करें कि बिना मास्क पहने किसी भी व्यक्ति को दवाई का विक्रय नहीं करेगें। शासकीय चिकित्सक/म.प्र. राज्य आयुर्विज्ञान परिषद द्वारा पंजीकृत चिकित्सक की पर्ची के बिना सर्दी, खांसी, बुखार, कॉमन कोल्ड, हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन की दवाईयों का विक्रय नहीं करेगें। दवा विक्रय की जाने वाली समस्त दवाईयों (मेडिसीन) का रिकार्ड संधारित किया जायेगा।
ऽ उपचारकर्ता चिकित्सक द्वारा ऐसे मरीज जिनमें सर्दी, खांसी, बुखार लक्षण पाये जाते हैं, उनको उपचारकर्ता चिकित्सक द्वारा उपचार के दौरान होम आईसोलेशन का निर्धारित प्रपत्र भराकर स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन में स्थापित कंट्रोल रूम में सूचना दी जायेगी।
सार्वजनिक उपयोगिताएं कार्यात्मयक बने रहने के लिए निम्न लिखित गतिविधियों का संचालनः-
ऽ तेल और गैस क्षेत्र का संचालन, जिसमें शोधन, परिवहन, वितरण, भंडारण और उत्पादों के रीटेल विक्रय, गैस, पेट्रोल, डीजल, केरोसीन, एलपीजी, पीएनजी आदि में छूट रहेगी, किंतु बिना मास्क के व्यक्ति को इसके लिए प्रतिबंधित रहेगा।
ऽ जिले में बिजली का उत्पातदन, ट्रांसमिशन और वितरण।
ऽ डाकघरों सहित डाक सेवाएं।
ऽ जिले में नगर पालिका/स्थानीय निकाय स्तरों पर जल स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन क्षेत्रों की सेवाओं का संचालन।
ऽ दूरसंचार और इंटरनेंट सेवाएं प्रदान करने वाली संस्थाओं का संचालन।
मूवमेंट, माल/कार्गाे (इंटर और इंट्रा स्टेट) लोंडिग/अनलोडिंग की अनुमति है, जिसकी शर्ते निम्नानुसार है-
ऽ सभी सामानों के यातायात को परिवहन करने की अनुमति होगी।
ऽ रेल्वे का संचालन माल और पार्सल गाडियों के मार्गाे परिवहन के लिए।
ऽ सभी ट्रकों और अन्य मालवाहक वाहनों का मूवमेंट जिसमें अधिकतम दो ड्रायवर, एक सहायक जा सकेंगे। उक्त के पास वैध ड्राइविंग लाईसेंस होना चाहिए। खाली ट्रक/वाहन को माल की डिलीवरी के बाद या माल लेने के लिए परिवहन करने की अनुमति होगी।
इलेक्ट्रानिक, प्रिंट मीडिया (मीडिया संस्थान द्वारा जारी वैध आई.डी. कार्ड धारी, मात्र कवरेज उददेश्य हेतु)  
निम्न लिखित मामलों में व्यक्तियों के मूवमेंट की अनुमति हैः-
ऽ चिकित्सा और पशु चिकित्सा देखभाल सहित आपातकालीन सेवाओं के लिए निजी वाहन, और आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए। ऐसे मामलों में चार पहिया वाहनों के मामलें में निजी वाहन चालक के अलावा एक यात्री को बैकसीट में अनुमति दी जा सकती है हालांकि, दोपहियां वाहनों के मामलें में, केवल वाहन के चालक को अनुमति दी जायेगी।
निम्नलिखित उल्लेखित शासकीय कार्यालय, उनके स्वायत निकाय और जिला प्रशासन कार्यालय खुले रहेंगेः-
ऽ पुलिस, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, आग और आपातकालीन सेवाएं, आपदा प्रबंधन, जेल, और नगर पालिका सेवाएं बिना किसी प्रतिबंध के कार्य करेंगी।
ऽ जिला प्रशासन और ट्रेजरी (महालेखाकार के क्षेत्र कार्यालयों सहित) सीमित कर्मचारियों के साथ काम करेंगे। हालांकि सार्वजनिक सेवाओं की डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी और इस तरह के उददेश्य के लिए आवश्यआक कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
ऽ भारत सरकार के संचालित कार्यालय आयकर विभाग, पोस्टल, बीमा कंपनी के  ऑफिस चालू रहेगें।
ऽ इन कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी को कार्यालय आने जाने हेतु पृथक से पास जारी नहीं किए जायेंगे। कार्यालय प्रमुख/सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी परिचय पत्र ही कपर्यू/लॉकडाउन अनुमति पास मान्य होगा। वे अपना परिचय पत्र गले में टांगकर कार्यालय में आकर अपना शासकीय कार्य संपादित करेंगे। यदि कोई भी शासकीय सेवक अपना परिचय पत्र गले में लटकाए अनावश्यकक रूप से बाहर घूमता पाया जाता है, तो उसके विरूद्ध अनुशासनात्माक कार्यवाही की जायेंगी।
अनिवार्य क्वापरेंटाईन के तहत रहने वाले व्यक्ति निम्नानुसार हैः-
ऽ ऐसे सभी व्यक्ति जिन्हें स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों द्वारा निर्देशित किया गया है कि वे स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा तय अवधि के लिए सख्त घरेलू संस्थागत क्वानरेंटाईन में रहें।
ऽ क्वावरेंटाईन का उल्लघंन करने वाले व्यक्ति आईपीसी की धारा 188, एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कानूनी कार्यवाही के लिए उत्तररदायी होंगे।
आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर अनुमतिः-  
ऽ समस्त किराना दुकानें एक ही परिसर में स्थित दुकानें छोडकर चालू रहेगीं।
कृषि और संबंधित गतिविधियांः-
ऽ सभी कृषि और बागवानी गतिविधियां पूरी तरह से कार्यात्मक रहेगी जैसे- किसानों तथा खेत श्रमिकों द्वारा खेती का संचालन। (सोशल डिस्टेरटिंग नियमों के साथ)
ऽ म.प्र. शासन द्वारा स्थापित उपार्जन केन्द्रो।
ऽ कृषि उपज मंडी समिति या राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित (सेटिलाईट मंडियों) द्वारा मंडियों का संचालन।
ऽ कृषि मशीनरी की दुकानें, इसके स्पेयर पार्टस (इसकी आपूर्ति श्रृंखला सहित) और रिपयेर शॉप।
ऽ फार्म मशीनरी से संबंधित कस्ट,म हायरिंग सेंटर।
ऽ उर्वरकों, कीटनाशकों और बीजों का विनिर्माण, वितरण और रिटेल विक्रय दुकानें। (जिन्हे इस कार्यालय से अनुमति प्राप्त है।)
ऽ कटाई और बुवाई संबंधित मशीनों का राज्य के अंदर एवं एवं अंतर्राज्यीय मूवमेंट और कंबाइंड हार्वेस्टटर और अन्य बागवानी उपकरण।
ऽ कृषक द्वारा कृषि कार्य हेतु जेसीबी का उपयोग।
संबंधित विभाग/कार्यालय प्रमुख से अनुमति प्राप्त कर अद्योहस्ताक्षरकर्ता से आदेश जारी करवायेगेंः।  
मत्स्यपालन निम्नमलिखित गतिविधियां कार्यात्मयक होगी -
ऽ मत्स्य पालन गतिविधियों जलीय कृषि उद्योग का संचालन जिसमें फीडिंग और रखरखाव, हार्वेस्टिंग, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, कोल्ड चेन, बिक्री और विपणन शामिल है।
ऽ हैचरी, फीड प्लांट, वाणिज्यिक एक्वैसरिया।
ऽ मछली/झींगा और मछली उत्पाद, मछली बीज/फीड सहित इन सभी गतिविधियों के लिए श्रमिकों का मूवमेंट।
ऽ संबंधित विभाग/कार्यालय प्रमुख से अनुमति प्राप्त कर अद्योहस्ताक्षरकर्ता से आदेश जारी कराये।
पशुपालन निम्नंलिखित गतिविधियां क्रियाशील होंगीः-
ऽ परिवहन और आपूर्ति श्रृंखला सहित दूध प्रसंस्कण संयंत्रों द्वारा दूध और दूध उत्पादों का संग्रह प्रसंस्करण, वितरण और बिक्री।
ऽ पोल्ट्री फार्म और हैचरी और पशुधन खेती गतिविधि सहित पशुपालन फार्माे का संचालन।
ऽ पशु आहार विनिर्माण और चारा इसमें मक्के और सोया जैसे कच्चे माल की आपूर्ति शामिल है।
ऽ गौशालाओं सहित पशु आश्रय गृहों का संचालन ।
संबंधित विभाग/कार्यालय प्रमुख से अनुमति प्राप्त कर अद्योहस्ताक्षरकर्ता से आदेश जारी कराये।
वित्तीय क्षेत्र कार्यात्मक बने रहने के लिए निम्नलिखित गतिविधियों का संचालन-
ऽ समस्त राष्ट्रीयकृत बैंको, सहकारी बैंको, क्षेत्रीय ग्रामीण बैकों एवं निजी बैंको की शाखाएं और बैंकिंग परिचालन की समस्त ईकाईयां/कार्यालय खुले रहेगें तथा सभी बैंकिंग कार्य सामान्य रूप से संचालित रहेगें।
ऽ सभी बैंकों को एटीएम चालू रहेगें।
ऽ सभी बीसी/कियोस्क/ग्राहक सेवा केंन्द्र को अपने सेंटर से कार्य करने की अनुमति रहेगी।
ऽ बैंक अधिकारी/कर्मचारियों के लिए बैंक द्वारा जारी परिचय पत्र ही उनका कपर्यू/लॉकडाउन अनुमति (पास) माना जायेगा।
सामाजिक क्षेत्र कार्यात्मक बने रहने के लिए गतिविधियों का संचालन-
ऽ बच्चों/विकलांग/मानसिक रूप से विकलांग/वरिष्ठ नागरिकों/ निराश्रितों/महिलाओं/विधिवाओं के लिए संरक्षण घरों का संचालन।
ऽ ओब्जर्वेशन होम, आपटरकर होम एवं किशोर गृह।
ऽ सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था, विधवा, स्वतंत्रता सेनानी पेंशन, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा प्रदान की जाने वाली पेंशन और भविष्य निधि सेवाएं का प्रदान।
ऽ आंगनवाडियों का संचालनः- लाभार्थियों अर्थात बच्चों, महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के घरों पर 15 दिनों में एक बार खाद्य पदार्थाे और पोषण पदार्थाे का वितरण। हितग्राही आंगनवाडी केन्द्र नहीं आएंगें।
ऑनलाईन शिक्षण/दूरस्थ शिक्षा को प्रोत्साहित करना-
ऽ सभी शैक्षणिक, प्रशिक्षण कोचिंग संस्थान आदि बंद रहेगें।
ऽ हालांकि इन प्रतिष्ठानों से अपेक्षित है कि वे ऑनलाईन शिक्षण के माध्याम से शैक्षणिक गतिविधियों चालू रखें।
ऽ शिक्षण उददेश्यों के लिए दूरदर्शन (डीडी) और अन्य शैक्षिक चैनलों का अधिकतम उपयोग किया जा सकता है।
मनरेगा कार्याे की अनुमति:-
ऽ मनरेगा कार्याे को सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन और चेहरे पर मास्क सख्त कार्यान्वयन के साथ अनुमति उपरांत।
ऽ सिंचाई और जल संरक्षण कार्याे को मनरेगा के तहत अनुमति उपरांत ।
ऽ सिंचाई और जल संरक्षण क्षेत्रों में अन्ये केन्द्रीय और राज्य क्षेत्र की योजनाओं को भी मनरेगा कार्याे के साथ लागू की अनुमति उपरांत ।
पूर्व से इस कार्यालय से अनुमति प्राप्त सभी शासकीय निर्माण कार्य संबंधित कार्यालय प्रमुख/निर्माण एजेंसी की अनुमति लेकर चालू रहेगें।
दण्ड के प्रावधानः-
कोई भी व्यक्ति जो इन लॉकडाउन उपायों का उल्लघंन कर रहा है, उस पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 से 60 के प्रावधानों के तहत कानूनी कार्यवाही के अलावा, आईपीसी की धारा 188 और अन्य कानूनी प्रावधान लागू होते हैं, जिसके तहत कार्यवाही की जाएगी।
अतः यह आदेश दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 (2) के अंतर्गत एक पक्षीय पारित किया जाता है। यह आदेश दिनांक 06/05/2020 की रात्रि 12.00 बजे से दिनांक 17/05/2020 की रात्रि 12.00 बजे तक प्रभावशील होगा।  


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...