शुक्रवार, 1 मई 2020

बुरहानपुर के18 सैंपल में  पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने से हड़कंप मचा।          

                


कोविड-19 दिनांक 01/05/2020 का हेल्थ बुलेटिन
बुरहानपुर 01 मई, 2020 - आज 01 मई, 2020 का बुरहानपुर जिले में कोरोना वायरस कोविड-19 के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विक्रमसिंह वर्मा द्वारा जानकारी प्रस्तुत की गई है जो कि निम्नानुसार है। सीएमएचओ द्वारा बताया गया कि गत रात्रि में 28 अप्रैल को भेजे गये 53 सेंपलों में से 32 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। वहीं आज दोपहर के बाद प्राप्त रिपोर्ट में 18 व्यक्तियों की कोरोना पॉजिटीव रिपोर्ट पुष्टि की गई है जिसमें एक रिसेंपलिंग रिपोर्ट शामिल है। इस प्रकार कुल 19 पॉजिटिव केस है। जिसमें मलकापुरा महाराष्ट्र निवासी मरीज भी सम्मिलित है।
क्र विवरण आज दिनांक   अब तक (प्रोग्रेसिव)
1. विदेश भ्रमण से आये यात्रियों की संख्या 0 211
2. विदेश भ्रमण से आये यात्रियों की स्क्रीनिंग की संख्या 0 157
3. राज्य/अन्य जिलों से आये यात्रियों की संख्या 160 5116
4. राज्य/अन्य जिलों से आये यात्रियों की स्क्रीनिंग की संख्या 160 5116
5. विदेश से आये यात्री जिन्हें होम क्वारेंटाईन किया गया है। 0 157
6. विदेश से आये यात्री जिनका होम क्वारेंटाईन आज पूर्ण हो गया है। 0 157

7. हॉस्पिटल आईसोलेशन में भर्ती मरीजों की संख्या 0 20
8. जॉच हेतु लेब में भेजे गये सेम्पल की संख्या 0 174
9. कोरोना वायरस - पॉजीटिव केस की संख्या 0 19
जिसमें महाराष्ट्र की महिला मरीज भी शामिल है।
10. कोरोना वायरस - निगेटिव केस की संख्या 0 147
11. कोरोना वायरस सेम्पल रिपोर्ट अप्राप्त संख्या 7 7
12. आज दिनांक तक कोरोना से मृत्यु की संख्या 0 0
13 होम क्वारेंटाइन किये गये कुल व्यक्तियों की संख्या (विदेश व्यक्तियों को छोड़कर) 160 2438
14 होम क्वारेंटाईन पूर्ण किये गये कुल व्यक्तियों की संख्या (विदेश व्यक्तियों को छोड़कर) 0 934


बुरहानपुर (मेहलक़ा अंसारी) सिविल सर्जन डॉक्टर शकील अहमद खान ने बताया कि बुरहानपुर से भेजे गए 18 सैंपलों  में पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सिविल सर्जन डॉक्टर शकील अहमद खान ने बताया कि दाऊद पुरा के पूर्व पार्षद सहित उसके परिवार के 13 लोगों में पॉजिटिव एवं नगर के अन्य क्षेत्रों के 5 लोगों में पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस तरह कुल 18 रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। सिविल सर्जन डॉक्टर शकील अहमद खान के अनुसार अब  कोई रिपोर्ट आना शेष नहीं है। यह रिपोर्ट शहर के लिए एक खतरनाक संकेत है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के मुखिया ने आम जनता से अपील की है कि संकट की इस घड़ी में संयम से काम ले, लाक डॉउन का पालन करें, घरों पर सुरक्षित रहे,  सोशल डिस्टेंस का पालन करें,  यदि बहुत ही आवश्यक हो तो ही घर से निकले एवं मास्क लगाकर निकले।



भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...