मंगलवार, 26 मई 2020

कृषि मंत्री के हरदा आगमन पर सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाई - टाले सुर्खियों में बने रखने के लिए कांग्रेस के वरिष्ट नेताओ पर अनर्गल आरोप लगा रहे.....

हरदा । मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेजने संबंधी आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त टाले ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि हरदा ही नही सम्पूर्ण म.प्र. की जनता को ऐसा लग रहा था कि कमल पटेल ने तीसरी बार मंत्री बनने के बाद राजनैतिक परिपक्वता आयेगी एवं वे जनहित के कार्य तेजी से करेंगे किन्तु पटेल के कल के वयान के बाद ऐसा प्रतित होता है कि वे सस्ती लोकप्रियता अर्जित करने के लिए वयानवीर बनते जा रहे है यही नही कमल पटेल ने अपने हरदा दौरे के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नही किया एवं केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गये लॉकडाउन के नियमों की धज्जियॉ भी उडाई है एवं संर्पूण जिला प्रशासन मूकदर्शक बनकर कमल पटेल के इस नियम विरूद्ध कार्य में सहयोग करता रहा,  टाले ने यह भी कहॉ कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सम्पूर्ण राजनैतिक जीवन मंे उन पर भ्रष्टावार संबंधी आरोप भाजपा की शीर्ष नेतृत्व भी नही लगा पाया है श्री कमलनाथ ने केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री के रूप में देश एवं प्रदेश के कार्य पारदर्शिता के साथ किये है। श्री टाले ने यह भी कहा कि म.प्र. में कांग्रेस सरकार के समय अनाज खरीदी में पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के प्रयासों से किसानो को लाभ मिला तथा शासकीय व्यय में भी भारी कमी आई म.प्र. के कृषि मंत्री कमल पटेल अपने विभागीय कार्यो कि जानकारी के बिना स्वयं को सुर्खियों में बनाये रखने के लिए कांग्रेस के वरिष्ट नेताओ पर अनर्गल आरोप लगा रहे है। साथ ही 30 प्रतिशत पी.डी.एस. अनाज गॉव में ही रखे जाने संबंधी निर्णय भी कांग्रेस सरकार का ही होने का दावा हेमन्त टाले ने किया है। कंाग्रेस नेता हेमन्त टाले ने यह भी कहा कि इस वर्ष म.प्र. में भाजपा शासन आने के बाद समर्थन मूल्य में खरीदे जा रहे अनाज के परिवहन व्यय में लगभग दोगुनी वृद्धी हुई है जिससे भी यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश सरकार एवं उसके मंत्री स्वयं ही भ्रष्टाचार कर रहे है। हरदा से मुईन अख्तर खान


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...