बुधवार, 20 मई 2020

समर्थन मूल्य पर किसानों से मक्का खरीदने हेतु श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र


बुरहानपुर (मेहलका अंसारी)पूर्व जिला पंचायत, खंडवा बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश राज्य पावर लूम फेडरेशन बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर किसानों से समर्थन मुल्य पर मक्का खरीदी करने या भावंतर देने का निवेदन किया है। श्री पाटिल ने लेख किया है, कि बुरहानपुर शहर बहु फसल उत्पादक जिला है और यहां 9000 हेक्टेयर भूमि में मक्के की फसल होती है। रबी में 60-70 किवंटल उत्पादन होता है, जबकि खरीफ़ में औसतन उत्पादन 30 से 35 किवंटल होता है। उक्त फसल का अच्छा मूल्य प्राप्त करने के लिए किसान इसकी बुवाई करता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में व्यापारी आकर 900 से हजार रूपए किवंटल में मक्का खरीद रहे हैं। जबकि इस फसल का समर्थन मूल्य 1750 है। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि किसानों को व्यापारियों के शोषण से बचाने के लिए समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी करने के आदेश देने का निवेदन किया है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...