रविवार, 14 जून 2020

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की


बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर शुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली है। उनकी खुदकुशी की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है। बॉलीवुड के सूत्रों के अनुसार, सुशांत पिछले छह महीने से डिप्रेशन में थे। बता दें कि सुशांत ने शो 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के टीवी शो से अपना करियर शुरू किया था, लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी एकता कपूर के शो 'पवित्र रिश्ता' से मिली। इसके बाद सुशांत ने फिल्मों में एंट्री मारी। 'काय पो छे' से उन्हों बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। उनकी अंतिम फिल्म 'छिछोरे' थी। सुशांत ने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में उनका किरदार निभाकर बटोरी थी। यह सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...