मंगलवार, 2 जून 2020

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटील ने कृषि मंत्री से मिलकर नेपानगर में प्राकृतिक आपदा से नुकसान हुई फसलों का शीघ्र सर्वे कर किसानों को मुआवजा देने की माँग की


बुरहानपुर- ( मेहलका अंसारी)नेपानागर के रतागढ़ क्षेत्र में दो दिन पूर्व आंधी तूफान से केले की फसल को हुए नुकसान के संबंध मे प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल से मिले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कृषि मंत्री से कहा क्षेत्र का जल्द से जल्द सर्वे कर शीघ्र ही पीड़ित किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा दिया जाना चाहिए। लाँकडाउन के चलते पहले ही क्षेत्र के केला किसानो कि आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। उसमे ये प्राकृतिक आपदा का आना बडी चिंता का विषय है। आत: आप से विषेश आग्रह है कि आप संबंधित अधिकारियों को इस संबंध मे निर्देश देने कि कृपा करे। श्री पाटिल के साथ मध्यप्रदेश पावरलूम फेडरेशन के संचालक श्री जयंतीलाल नवलखे, श्री दिनकर पाटिल भी मोजूद थे।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...