बुधवार, 29 जुलाई 2020

सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान समारोह हेतु जानकारी भिजवाने की अपील*

बुरहानपुर (मेहलक़ा अंसारी) अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज, बुरहानपुर की अध्यक्ष श्रीमती आशा तिवारी ने बताया कि नगर बुरहानपुर के सर्व ब्राह्मण समाज के ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाना है, जिन्होंने इस वर्ष कक्षा 10 और 12 में प्रवीण्य सूची में आकर अपना और अपने शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने सर्व ब्राह्मण विद्यार्थियों से 10 वीं और 12 के प्रमाणकों की प्रमाणिक जानकारी अपने नाम और समस्त जानकारी सहित उनके व्हाट्स ऐप नंबर 73543-50571 पर भेजने का आग्रह किया है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...