गुरुवार, 10 सितंबर 2020

*10 सितंबर 2020 का कोरोना हेल्थ बुलेटिन चिंताजनक*

बुरहानपुर (मेहलका अंसारी) जिला स्वास्थ्य अधिकारी, बुरहानपुर डॉ विक्रम सिंह वर्मा द्वारा आज दिनांक 10 सितंबर 2020 का मेडिकल हेल्थ बुलिटिन जारी किया है। जो जिले की चिंताजनक स्थिति को प्रदर्शित करता है। इस के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना पॉजिटिव की 10 मरीज के सामने आने से स्थिति चिंता जनक प्रतीत होती है। पिछले 3 दिनों का अर्थात 7 सितंबर 2020 से 09 सितंबर 2020 तक के हेल्थ बुलेटिन का अवलोकन करने पर यह कहा जा सकता है कि 3 दिनों तक यह कांटा 22 एक्टिव पेशेंट पर स्थिर रहने के बाद अचानक जंप मार दिया है। इसके पूर्व दिनांक 6-09- 2020 को कोरोना पॉजिटिव की संख्या 33 थी। मृतकों की संख्या पूर्व की भांति स्थिर हो कर 25 पर टिकी हुई है, वही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है ।10 सितंबर 2020 के मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 595, एक्टिव पेशेंट की संख्या 31,, स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 539 एवं कोरोना पॉजिटिव से मरने वालों की संख्या 25 बताई गई है। अनलॉक के कारण जहां नागरिकों को समस्त आवश्यक सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं, वही हमारे लोगों की लापरवाही के कारण कोरोना पॉजिटिव की संख्या में वृद्धि हो रही है, इस चिंताजनक स्थिति में हमारा दायित्व और बढ़ गया है, जो चिंताजनक है। अनलॉक की स्थिति में हमें अधिक सतर्क रहना है। अन्यथा स्थिति विस्फोटक होने के कगार पर धीरे धीरे आ रही है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...