बुधवार, 16 सितंबर 2020

बुरहानपुर जिले में 2 दिन से मेडिकल हेल्थ बुलेटिन क्यों नहीं जारी हो रहा है ?

बुरहानपुर (मेहलका अंसारी) कलेक्टर बुरहानपुर के प्रयासों से कोरोना को रोकने के लिए निश्चय ही कई सकारात्मक प्रयास किए गए। जिले में कोरोना का ग्राफ बढ़ने के कारण 2 दिन पूर्व कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह द्वारा जिले की जनता से सोशल मीडिया के माध्यम से संवाद कर उनसे सावधानी बरतने की सलाह दी गई थी। जनता ने कलेक्टर बुरहानपुर की सलाह पर कितना अमल किया यह एक आकलन का विषय है, लेकिन कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह के संबोधन का प्रभाव यह हुआ है कि बाद 2 दिन से कोरोना का स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण जिले की जनता काफी परेशान है। कोरोना के पेशेंट बढ़े या घटे, इसकी प्रमाणिक जानकारी नहीं मिलने से जनता परेशान है। कलेक्टर बुरहानपुर से जिले की जनता मांग करती है कि प्रतिदिन का हेल्थ बुलेटिन शाम 6:00 बजे तक अनिवार्य रूप से जारी करवाने हेतु जिला हेल्थ अधिकारी बुरहानपुर को निर्देशित करने की कृपा करें।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...