शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

एडीपीओ डॉ. रश्मि वैभव शर्मा द्वारा बेविनार के माध्यम से लद्दाख पुलिस को भारतीय कानून के संबध में मत्वपूर्ण जानकारी दी गई


मुरैना। गजियाबाद सीडीटीसी द्वारा बेविनार आयोजित किया गया। जिसमें डॉ. रश्मि वैभव शर्मा, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी/ मीडिया सेल प्रभारी (अभियोजन मुरैना) द्वारा लद्दाख पुलिस को स्वीकृति ओर संस्वीकृति के संबंध में मत्वपूर्ण जानकारी दी गई। आपको बता दे कि - 31 अक्टूबर 2019 से पूर्व लद्दाख कथाजम्मू कश्मीर में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत कार्यवाही की जाती थी। जिसके अनुसार जम्मू कश्मीर का कानून भारतीय कानून से अलग था। परंतु 31 अक्टूबर 2019 के बाद से वहां पर चल रहे रणबीर कानून की जगह, भारत में प्रचलित कानून ने ले ली है तथा उनके अनुसार वहां पर भी कार्यवाही होगी जिसके संबंध में उन्हें भारतीय कानून की जानकारी प्रदान की जा रही है। जिसके संबंध में डॉ रश्मि वैभव शर्मा द्वारा भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...