बुधवार, 2 सितंबर 2020

रीडिंग हैबिंट विकसित करने के लिये खूब पढो खूब बढ़ो अभियान चलाया

खिरकिया। विकासखंड की प्राथमिक माध्यमिक शालाओं में रीडिंग हैबिंट विकसित करने के लिये खूब पढो खूब बढ़ो अभियान चलाया जा रहा है। सुनना बोलना, बच्चें अपने घर में दादी दादा से कहानी सुनना, अपनी पाठ्य पुस्तक प्रतिदिन कोई एक कविता कहानी पढ़ना, कहानी में आऐ कठिन शब्दों का अर्थ लिखना, बच्चे आपस में मिलकर खेल खेलना आदि कार्यक्रम चलाए जा रहे है। खूब पढ़ो अभियान की मांनीटरिंग बीआरसी, बीएसी एवं जनशिक्षक द्वारा लगातार की जा रही है। बीआरसी जी.आर.चैरसिया एवं बीजीसी प्रतिमा ठाकुर जनशिक्षक सुशील साकल्ले के द्वारा ग्राम बारंगा एवं बीएसी जयनारायण कलम, अरबिंद रावत ने आज जनशिक्षा केन्द्र मोरगढ़ी में जाकर हमारा घर हमारा विद्यालय खूब पढ़ों अभियान की जानकारी ली ग्राम में मोहल्ला कक्षा संचालन किया जा रहा है। एक मिनिट खेल के अंतर्गत ग्राम बारंगा में बच्चों को पुष्प पर लिखने के लिए कहा। कक्षा 3 से 5 के बच्चों के द्वारा बहुत ही सुंदर कविता लिखी गई। कविता लिखने एवं बच्चों को अपने विचार व्यक्त करने के लिए शिक्षिका पुष्पा उमरिया, वीणा चैबे एवं शिक्षक चन्द्रप्रकाश यादव के द्वारा सहज, सरल विधि से लेखन करना समझाया जाता है। बच्चें मास्क पहनकर आते है। शिक्षक के द्वारा सेनेटाईज किया जाता है। सामुदायिक भवन में लॉकडाऊन के नियमों का पालन करते हुए शिक्षण कार्य जारी रख रहे है। बीआरसी जी.आर.चैरसिया एवं बीजीसी प्रतिमा ठाकुर एवं सुशील साकल्ले के द्वारा बच्चों को पेन मास्क का वितरण कर पढाई के लिए प्रौत्साहित किया।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...