बुधवार, 2 सितंबर 2020

सार्वजनिक रूप से दुर्गात्सव मनाने की अनुमति के लिए मुख्यमंत्री केा सौंपा ज्ञापन

खिरकिया। दुर्गात्सव को सार्वजनिक रूप से मनाए जाने की मांग को लेकरश्री दानाबाबा दुर्गात्सव समिति के सदस्यो द्वारा गत दिनो जिले में आए मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान को निवेदन पत्र सौंपा। जिसमें उन्होने बताया कि 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र पर्व शुरू हो रहे है। देवी मां के प्रति जन जन की आस्था है। वर्षो से शारदीय नवरात्र सार्वजनिक रूप से मनाया जाता रहा है। चूंकि अब सभी क्षैत्रो में अनलाक की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में नवदुर्गा उत्सव को भी अनलाक के दायरे में रखते हुए उत्सव को सार्वजनिक रूप से मनाए जाने की अनुमति प्रदान की जाना चाहिए। उन्होने मांग की है कि दुर्गात्सव केा सार्वजनिक रूप से मनाए जाने की अनुमति समय रहते प्रदान की जाऐ, ताकि नवरात्र पर्व के लिए दुर्गा प्रतिमाओ का निर्माण प्रारंभ हो सके। इस दौरान समिति के विनय राजपूत सहित अन्य मौजूद थे।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...