शुक्रवार, 2 अक्तूबर 2020

ब्लाक कांग्रेस ने मंडी कर्मचारियो की मांगो का किया समर्थन


खिरकिया। मंडी अधिकारी कर्मचारियो द्वारा अपनी लंबित मांगो को लेकर कृषि उपज मंडी में धरना दिया जा रहा है। शुक्रवार को कर्मचारियो की मांगो का ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा समर्थन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शंकरसिंह सोलंकी ने अधिकारी एवं कर्मचारियों से चर्चा की। उन्होने कहा कि भूख हड़ताल के बाद भी अगर मांगे पूरी नहीं होती है, तो अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ में आगे भी इसी प्रकार से चलने वाले अन्य आंदोलन में पूर्ण समर्थन करेंगे। इस दौरान आनंद मांझी, मनजीत सिंह बघेल, भूपेंद्र सिंह राजपूत, दीपक पटेल सहित अन्य मौजूद थे।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...