रविवार, 11 अक्तूबर 2020

कृषि अध्यादेशों का गाँव-गाँव होगा विरोध - टाले


हरदा-पंचायती राज संघठन द्वारा स्थानीय निजी होटल में सभा करके गांव-गांव तक कृषि अध्यादेशों के विरोध हेतु चर्चा की गई
पंचायती राज संघठन के प्रदेश संयोजक पूर्व नपा अध्यक्ष हेमंत टाले ने बताया कि, मोदी सरकार द्वारा पारित तीनो नए कृषि कानून जिनका पूरे देश मे विरोध जारी है, और किसान भाइयों को पता है कि, ये कृषि कानून हमे पूंजीपतियों के गुलाम बनाने के लिए लाए गए है। इसलिए हमें यह मंजूर नही और इन कानूनों को खत्म करने के लिए हम किसान भाइयों के लिए हर स्तर की लड़ाई लड़ेंगे।


किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव मोहन विश्नोई ने बताया कि, मोदी सरकार द्वारा कोसां भाइयों को गुलाम बनाने के लिए लाए गए कृषि कानूनों को खत्म करने के लिए राजीव गांधी पंचायती राज संघठन और कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर लड़ाई लड़ रहे है, इसी क्रम में दिनांक 14 अक्टूम्बर 2020 को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा ग्रामीण स्तर पर कृषि कानूनों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जावेगा तथा 15 अक्टूम्बर 2020 को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा हरदा में धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर महोदय को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमे नए कृषि कानूनो को खत्म करने की मांग की जावेगी।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की सभा के दौरान किसान नेता राजेन्द्र पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी विजय सुरमा, अधिवक्ता दिनेश यादव, अनिल सुरमा, गोविंद सुरमा, श्यामलाल बावल, अमीर पटेल, इक़बाल अहमद, मुन्ना पटेल, टिमरनी नप के पूर्व अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, अरुण तिवारी हंडिया, रहटगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शशिकांत वर्मा, हरदा ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास, वीरेंद्र मालवीया, रामविलास धनगर, आनंद पटेल सोनतलाई, शिवनारायण बाँके, वीरू विश्नोई, दिनेश विश्वकर्मा, गोविंद सिंह कुशवाहा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।...मुईन अख्तर खान

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...