शुक्रवार, 9 अक्तूबर 2020

आगामी धार्मिक त्यौहारों को उत्साह से मनाने हेतु दी जाए अनुमति-पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस


बुरहानपुर। मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने आगामी त्यौहार हम सभी जनभावना और आस्था के अनुरूप मना सके, इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण सावधानियों के साथ अनुमति दी जाना चाहिए।


श्रीमती चिटनिस ने कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र प्रेषित कर कहा कि शासन, प्रशासन और समाज के सहयोग से कोविड-19 वायरस पर देश और प्रदेश के साथ ही हमारे बुरहानपुर जिले में भी बहुत अच्छा नियंत्रण हुआ है। इसी वजह से जनजीवन को सामान्य करने में हमें सफलता प्राप्त हुई है। सभी सामाजिक, धार्मिक, व्यवसायिक और शैक्षणिक गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित होने लगी हैं। उन्होंने कहा कि आगामी नवरात्रि पर्व को हम सभी जनभावना और आस्था के अनुरूप मना सके, इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण सावधानियों के साथ अनुमति प्रदान करना उचित होगा। देवी स्थापना, मेले, गरबा इत्यादि कई सारी गतिविधियां संपूर्ण देश की तरह बुरहानपुर में परंपरागत होती आ रही है। कोविड-19 के चलते समाज में उमंग और उत्साह बनाए रखने के लिएयह बहुत आवश्यक प्रतीत हो रहा है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...