शुक्रवार, 9 अक्तूबर 2020

पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने डाभियाखेड़ा, हैदरपुर व बाकड़ी में किया संवाद


बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने नावरा मंडल के ग्राम डाभियाखेड़ा, हैदरपुर एवं बाकड़ी में सेक्टर के पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान अनेक कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी परिवार मंे सम्मिलित होने पर श्रीमती चिटनिस ने उनका स्वागत-अभिनंदन किया।


श्रीमती चिटनिस सहित पार्टी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के घर उन्नति, खुशहाली, विकास का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान का संदेश देकर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी एवं प्रत्याशी श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर जी के लिए आशीर्वाद मांगा। ग्रामीणों ने खुले मन से समर्थन का विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं-ग्रामीणों के आत्मविश्वास से यह स्पष्ट हो गया है, कि आगामी समय में होने वाले चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगी।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्रीमती चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रति व्यक्ति के हिसाब से गरीबों को 5 किलो निःशुल्क अनाज प्रदाय की योजना बनाई। मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक रुपये किलो गेहूं, चावल और नमक देने का काम किया। हमारा संकल्प है कि मध्यप्रदेश की धरती पर कोई गरीब भूखा नहीं सोयेगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कोविड-19 काल में भी प्रदेश की गरीब जनता और किसानों को अनेक प्रकार से लाभान्वित किया है। एक तरफ कांग्रेस की सरकार थी जो पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त थी, जिसने प्रदेश को तहस-नहस कर दिया था और एक हमारी सरकार है जो विकास के नित नए आयाम गढ़ रही है। विकास का यह क्रम जारी रहे, इसके लिए आप अपना आशीर्वाद और स्नेह भारतीय जनता पार्टी को दें।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर, मंडल प्रभारी मनोज तारवाला, खकनार जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निर्मला जावरकर, बुरहानपुर जनपद अध्यक्ष किशोर पाटिल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नरहरि दीक्षित जी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।



भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...