शनिवार, 19 दिसंबर 2020

भाजपा का मंडल प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ


खिरकिया। भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का स्थानीय कच्छ कड़वा परिसर मंे प्रारंभ हुआ। 19 एवं 20 दिसंबर को मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसमें प्रमुख वक्ताओ द्वारा विभिन्न विषयों पर पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन किया।


जिसमें हमार कार्य पद्धति एवं संगठन संचरना में भूमिका पर हरिशंकर जायसवाल, पिछले 6 सालो में हुए अंत्योदयी प्रयत्न पर महेन्द्र नामदेव, व्यक्तित्व विकास पर सुश्री राजो मालवीय, भाजपा एवं हमारा दायित्व पर ललिता पुर्विया, भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा पर देवीसिंह सांखला ने व्याख्यान दिए। इस दौरान भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य, जिला कार्यकारिणी के मंडल में निवासरत पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, महामंत्री, पार्टी के जनप्रतिनिधि सहित सभी लोग प्रशिक्षण वर्ग में शामिल रहे। इस दौरान मंउल अध्यक्ष गोलू राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...