रविवार, 27 दिसंबर 2020

सीहोर में हुआ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग* -बुरहानपुर जिलाध्यक्ष मनोज लधवे भी हुए शामिल


बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सीहोर में हुआ। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, संगठन महामंत्री सुहास भगत व संगठन मंत्री हितानंद शर्मा सहित अन्य नेता, पदाधिकारी मौजूद थे।


जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया कि भाजपा में प्रशिक्षण की भूमिका का काफी महत्व है। इसलिए सबसे पहले प्रशिक्षण की भूमिका पर वक्ता व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपनी बात रखी। जनसंघ से आज तक भाजपा का क्रमिक विकास पर मुख्य वक्ता सुहास भगत बात रखी। हमारी कार्य पद्धति की विशेषताएं विषय पर मुख्यवक्ता मुरलीधर राव ने विस्तार से समझाया। वर्तमान में भाजपा की भूमिका को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने विचार रखे। भाजपा मध्यप्रदेश जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियां विषय पर उद्बोधन दिया। शैलेन्द्र शर्मा ने सोशल मीडिया विषय पर उद्बोधन दिया।

*पार्टी की रीति, नीति और विकास की सोच से अवगत कराया*

जिलाध्यक्ष लधवे ने कहा कि भाजपा ऐसी पहली पार्टी है जिसमें जमीन से जुडे कार्यकर्ता से लेकर उच्च स्तर तक के नेताओं को प्रशिक्षित किया जाता है। इस प्रशिक्षण वर्ग में जिलाध्यक्षों को पार्टी की रीति, नीति, सरकार के कामकाज के तौर तरीकों से अवगत कराया गया। ताकि हर जिलाध्यक्ष को जानकारी हो कि सरकार देश, प्रदेश में किस तरह काम कर रही है और उसमें हर जिले के जिलाध्यक्ष अपना किस तरह योगदान दे सकते हैं। इसी तरह मंडल स्तर पर भी यह प्रशिक्षण जगह जगह आयोजित किए जा रहे हैं। इससे कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को कुछ न कुछ सीखने का मौका मिल रहा है।

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...