सोमवार, 11 जनवरी 2021

राममंदिर निर्माण के लिए घर घर से राशि एकत्रित करने के लिए चलाया जाएगा अभियान, निकाली वाहन रैली


खिरकिया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आव्हान पर पूरे भारत में प्रत्येक गांव शहर से भगवान राम के विशाल मंदिर में होने वाले खर्च के संग्रह के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सभी हिंदूवादी संगठनों ने एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली दोपहर में कल्पना एकेडमी  छीपाबड़ से शुरू होकर मुख्य मार्ग गांधी चैक होते हुए सरस्वती विद्या मंदिर खेड़ीपुरा पर समाप्त हुई।


जहां भारत माता की आरती की गई। अभियान प्रमुख कैलाश विश्नोई ने बताया कि रैली का उद्देश्य प्रत्येक भारतवासी के मन में राम बसते है एवं वह राम मंदिर में अपनी छोटी से छोटी भूमिका निभाना चाहते है। अब अपनी राशि राम मंदिर के लिए दान कर सकते है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत पदाधिकारी दीपक राज सोनी ने रैली को संबोधित किया एवं सभी का आभार माना। ज्ञात हो कि राम मंदिर निर्माण में समर्पणा राशि संग्रह का एक माह का अभियान है जो पूरे देश में चलाया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक घर से राशि एकत्रित करके अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में डाली जाएगी। रैली में हिंदू परिषद भव्य वाहन रैली कैलाश विश्नोई, जिला अभियान प्रमुख राम जन्मभूमि दीपक राज सोनी, भजनलाल विश्नोई, प्रीतमसिंह राजपूत, सोहमसिंह राणा टिमरनी, सुभाष गढ़वाल, दिनेश कनौजिया, अर्जुन सेन, हनी शर्मा, सुधीर सोनी, सोहनसिंह राजपूत अभियान प्रमुख विश्व हिंदू परिषद, विद्यार्थी विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी, महाराणा सेना सहित हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...