सोमवार, 11 जनवरी 2021

ट्रेन में लूट करके मोबाईल चुराने वालो को किया गिरफ्तार,


खिरकिया। टेªन लूट की वारदात को अंजाम देने वालो को जीआरपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। विगत दिनो झेलम एक्सप्रेस में यह लूट की गई थी। पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल हितेश चैधरी, उप पुलिस अधीक्षक रेल इटारसी के मार्गदर्शन में अपराधो की रोकथाम की जा रही है। विवेचना में थाना प्रभारी उप निरीक्षक बबीता कठेरिया के नेतृत्व में टीम गठित कर सूचना एवं साक्ष्य जुटाकर खिरकिया पहुंचे।


जहां मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदेही शेख आबिद उर्फ मन्ना पिता शेख जलील उम्र 19 वर्ष को स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा। जिसने पूछताछ में बताया कि एक वीवो कंपनी का मोबाईल कीमती 18 हजार रूपए संगीता पति संदीप धार्मिक उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 3 से बेचने के लिए लेना बताया। आरोपी आबिद को गिरफ्तार कर मोबाईल को जब्त किया गया। आरोपिया संगीता पति संदीप धार्मिक को तलाश करते हुए घर पर मिली। जिससे पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूला। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। दोनो ही आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। कार्यवाही मे उप निरीक्षक बबीता कठेरिया, उप निरीक्षक जी आर मार्को, प्रधान आरक्षक रामाश्रय द्विवेदी, आरक्षक मोहम्मद महफूज, शिवकुमार, मायाशंकर, संध्या पस्टारिया सहित अन्य की भूमिका रही।

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...