शनिवार, 16 जनवरी 2021

जैन पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव बने राजेश मेहता


खिरकिया। जैन पत्रकार संघ म.प्र. की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें नगर के पत्रकार राजेश मेहता को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।


जैन पत्रकार संघ संस्थापक राजेश सकलेचा एवं डॉ प्रदीप बाफना की सहमति से मध्यप्रदेश के अध्यक्ष दीपक दुग्गड़ द्वारा वर्ष 2021 की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें राजेश मेहता को प्रदेश सचिव नियुक्त कर संघ में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। उनकी नियुक्ति पर स्थानीय पत्रकार बंधुओ, सामाजिक बंधुओ व स्नेहीजनो द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...