रविवार, 31 जनवरी 2021

अभियोजन अधिकारियो की संभागीय कार्याशाला का हुआ आयोजन अति. पुलिस महानिदेशक श्री उपेन्‍द्र जैन ने किया क्रार्यक्रम का उद्धघाटन संचालक लोक अभियोजन म.प्र. / पुलिस महानिदेशक श्री विजय यादव ने अभियोजन अधिकारियो प्रमाण पत्र देकर किया सम्‍मानित


अभियोजन   

       

आज दिनांक को लोक अभियोजन म.प्र. भोपाल के तत्‍वाधान में भोपाल संभाग के अभियोजन अधिकारियो की संभागीय विधिक कार्यशाला का आयोजन होटल राजहंस जोन-2 एम.पी. नगर में प्रात: 10:30 से 04:30 तक आयोजित किया गया ।


कार्यक्रम के उद्धघाटन सत्र में अति. पुलिस महानिदेशक श्री उपेन्‍द्र जैन ने अभियोजन अधिकारियो को संबोधित किया और अभियोजन तथा पुलिस विभाग के समन्‍वय को और मजूबत करने पर परिचर्चा की । कार्यक्रम में एडीजे श्री संदीप शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधि‍करण भोपाल, एडीजे श्री मुकेश कुमार विशेष न्‍यायाधीश  एन.डी.पी.एस., श्री वैभव श्रीवास्‍तव एडीशनल एसपी साइबर क्राइम भोपाल एवं उप संचालक लोक अभियोजन श्री के.के. सक्‍सेना ने अपने ज्ञान एवं अनुभवो से अभियोजन अधिकारियो का मार्गदर्शन किया।

 कार्यक्रम के समापन समारोह में पुलिस महानिदेशक/ संचालक लोक अभियोजन माननीय श्री विजय यादव ने अभियोजन अधिकारियो को सम्‍बोधित किया एवं प्रतिभागी अभियोजन अधिकारियो को प्रमाण पत्र देकर सम्‍मानित किया । जिला अभियोजन अधिकारी श्री राजेन्‍द्र उपाध्‍याय ने सभी आगन्‍तुक अतिथियो का स्‍वागत किया एवं उप संचालक लोक अभियोजन श्री के.के. सक्‍सेना ने अभियोजन परिवार की ओर से उन्‍हें स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज त्रिपाठी एडीपीओ द्वारा किया गया।  

 

       उक्‍त कार्याशाला में डीपीओ  जिला राजगढ श्री आलोक श्रीवास्‍तव , रायसेन से अति. डीपीओ श्रीमती भारती गेडाम जिला भोपाल से अति. डीपीओ श्री टी.पी. गौतम , एडीपीओ श्री आशीष त्‍यागी, श्रीमती वर्षा कटारे, श्रीमती हेमलता कुशवाहा , श्री नीरेन्‍द्र शर्मा, श्री विक्रम सिंह, श्री विजय कोटिया, श्री नवीन श्रीवास्‍तव,  श्री केदार कौरव, श्री आशीष दुबे, सुश्री नेहा दुबे, श्रीमती ज्‍योति कुजूर एवं अन्‍य अभियोजन अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए । 

 

दिनांक 31.01.2021

                                                                                                                           श्री मनोज त्रिपाठी 

                                                                            मीडिया सेल प्रभारी/ 

           जनसंपर्क अधिकारी भोपाल संभाग 

                  मो नं 7587603651  

 

                                                                                      

                           

       

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...