शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

भारतीय किसान संघ ने किया भारत माता का पूजन


खिरकिया। भारतीय किसान संघ तहसील खिरकिया की ओर से ग्राम इकाई चैकड़ी, लोधियाखेङी, पाहनपाट के किसान कार्यकर्ताओ द्वारा भारत माता पूजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजलाल महाजन ने की। श्री महाजन द्वारा ध्वजारोहण एवं भारत माता पूजन किया गया। साथ ही तहसील अध्यक्ष कैलाश गुर्जर एवं सभी कार्यकर्ताओ ने भारत माता पूजन किया गया। साथ ही अध्यक्ष द्वारा अधिक से अधिक ग्राम ईकाईयों मे भारत माता पूजन किया। साथ ही सभी गांवों मंे सदस्यता अभियान चलाए जाने को लेकर प्रोड्यूसर ग्रुप के बारे मे सभी किसानो को बिस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समान विचारधारा वाले किसानो को ग्रुप से जुड़ने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम मंे तहसील मंत्री रूपसिंह राजपूत, तहसील उपाध्यक्ष मोहनलाल विश्नोई, मुकेश गौर, विनोद राजपूत, द्वारकाप्रसाद गोर, रमेश सोनेर, रामकृष्ण गौर, विदेंश गौर, भरत गोर, सुनील राजपूत सहित सभी ग्राम इकाइयों के अध्यक्ष मंत्री सदस्य एवं किसान कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...