गुरुवार, 21 जनवरी 2021

देवा शरीफ यूपी के भारत प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु का आज शुक्रवार को बुरहानपुर आगमन*।

         

बुरहानपुर(मेहलका इकबाल अंसारी) भारतीय खानकाही व्यवस्था की अति विश्वसनीय रूहानी शख्सियत, देवा शरीफ यूपी, मुंबई महाराष्ट्र और बुरहानपुर मध्य प्रदेश की खानकाहों के  सज्जादा नशीन पीरे तरीकत अलहाज सैयद मोहम्मद फारुक़ मियां चिश्ती मिस्बाही आज 22 जनवरी 2021, शुक्रवार को महाराष्ट्र के धूलिया से सड़क मार्ग द्वारा कार से प्रस्थान कर  दिन में लगभग 11-12 बजे के मध्य बुरहानपुर पहुंच रहे हैं।


अध्यात्मिक गुरु मुंबई से धूलिया पधार चुके हैं और धूलिया से बुरहानपुर पधारेंगे। उनके बुरहानपुर आगमन के समाचार से उनके श्रद्धालुओं और अनुयायियों में हर्ष उल्लास का वातावरण है। करीब डेढ़ साल बाद अध्यात्मिक गुरु हजरत फारुक़ मियां का बुरहानपुर आगमन होना सौभाग्य का विषय है। हालांकि कुछ माह पूर्व हज़रत फारुक मियां मुंबई और धूलिया का दौरा कर चुके थे लेकिन उक्त अवधि में बुरहानपुर आगमन नहीं होने के कारण यहां निराशा का वातावरण था लेकिन अब उनके आगमन के शुभ समाचार से बुरहानपुर में उनके श्रद्धालुओं और अनुयायियों में प्रसन्नता का वातावरण निर्मित है। बुरहानपुर में उनका प्रवास कितने दिन रहेगा ? अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...