शनिवार, 13 फ़रवरी 2021

बुरहानपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, पकड़ने की मांग*


बुरहानपुर- नगर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे लोगो का सड़क पर निकलना दुश्वार को हो गया है।आए दिन कुत्ते किसी न किसी को अपना शिकार बनाते हैं।  पीड़ित लोग परेशान है। इस संबंध मे नगर निगम उपायुक्त सलिम खान को ज्ञापन देकर महिला कांग्रेस कमेटी जिला बुरहानपुर जिला अध्यक्ष सरिता भगत ने अवगत कराया राजपुरा में 4 खंबे के पास और कमल टॉकीज के पीछे कुत्तों ने एक नई स्कूटी की  सीट फाड दी और एक बच्चे को काट लिया  इस तरह आवारा घूम रहे कुत्ते लोगों पर हमला करने लगे हैं।


इससे नगर में दशहत है। नगर निगम  की ओर से आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे लोगों में आक्रोश है। नगर के प्रमुख मार्गों और गलियों में कुत्तों का जमावड़ा लग रहा है।स्कूल जाने वाले छात्र छात्राएं आते-जाते समय डरने लगे हैं। बच्चों के पीछे कुत्ते दौड़ने लगते हैं। देर रात में निकलने वाले लोगों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। अपना काम कर बाइक से घर लौट रहे लोगों के पीछे दौड़ते हैं इससे चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है और हादसे का खतरा होता है। कुत्तों का झुंड बीच रोड पर होने के कारण जाम लग जाता है।

इस पर निगम व्दारा तुरंत कार्रवाई की जाने की जरूरत है। इस अवसर पर मीराबाई राठौर, कल्पना रामेश्वरी, माया गहलोत , इंदू बाई ,बबीता ठाकुर आदि महिलाएं मौजूद थी

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...