शनिवार, 13 फ़रवरी 2021

अदब सराय बीकानेर के तत्वधान में आज आयोजित होने वाले महफिल ए मुशायरा में मुख्य अतिथि होंगे डॉक्टर जलील बुरहानपुरी*

                               

बुरहानपुर(मेहलका इकबाल अंसारी) अदब सराय,बीकानेर(राजस्थान) के तत्वधान में महफिल-ए-मुशायरा का आयोजन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर पंडित सागर त्रिपाठी मुंबई की अध्यक्षता में आज 14 फरवरी 2021, रविवार को दोपहर में 3:00 बजे जूम एप पर किया गया है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बुरहानपुर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर डॉक्टर जलील बुरहानपुरी शरीक होंगे, वही सम्मानीय अतिथि के रूप में माहिर निजामी झांसी हाल हाजिर बैंकॉक और शेर बहादुर अख्तर दतिया मध्य प्रदेश शरीक होंगे।


अदब सराय बीकानेर राजस्थान के संस्थापक, अध्यक्ष, शायर एवं कार्यक्रम के मंच संचालक कासिम बीकानेरी ने बताया कि कार्यक्रम की 37 वीं कड़ी में डॉक्टर यासीन मूमल मेरठ, दिल शेर दिल दतिया मध्य प्रदेश, रेनू त्रिवेदी मिश्रा रांची झारखंड, मुकेश मारवाड़ी झुंझुनू राजस्थान, डॉ कृष्ण कुमार बेदिल मेरठ, रवि शुक्ला बीकानेर राजस्थान, अब्दुल जब्बार शारिब झांसी उत्तर प्रदेश, अब्दुल सलाम मुज़तर बारां राजस्थान शरीक होंगे। आयोजकों ने रसिक श्रोताओं से इस कार्यक्रम से जुड़ने, सफल बनाने और आनंदित होने की अपील की है।

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...