सोमवार, 8 फ़रवरी 2021

किसानो की समस्याओ को लेकर तहसीलदार से मिले भाजपा मंडल अध्यक्ष


खिरकिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत ने किसानो की समस्याओ को लेकर तहसील कार्यालय में तहसीलदार धर्मेन्द्र चैकसे से मुलाकात की।


इस दौरान उन्होने कहा कि वर्तमान में किसानों की मुख्य समस्या खसरे से आधार नंबर लिंक नही होना बताया जा रहा है। जिससे क्षैत्र के हजारो किसान परेशान हो रहे है। इसके लिए शीघ्र व्यवस्था किया जाकर जल्द से जल्द सभी किसानो के खसरो से आधार नंबर लिंक करने की बात कही गई, ताकि किसान समय पर अपना पंजीयन कराकर समर्थन मूल्य उपज बेचने का लाभ प्राप्त कर सके।

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...