शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021

पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई*


बुरहानपुर। आजीवन सहयोग निधि संगठन में शुचिता व स्वावलंबन के लिए होती है। पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी ने हमें अंत्योदय व एकात्म मानववाद का विचार दिया। जिस पर हम सबको चलना है। प्रत्येक कार्यकर्ता दीनदयाल जी की तरह अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की मंशा रखे।


यह बात खंडवा से पधारे मुख्यवक्ता पुरूषोत्तम शर्मा ने शुक्रवार शाम भाजपा कार्यालय परिसर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा सभी मंडलो में बूथ स्तर पर आजीवन सहयोग निधि संग्रह के लिए कार्यकर्ता निकले। 


इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि अंत्योदय का नारा देने वाले दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं, तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा, जो हिंदू राष्ट्रवाद है और भारतीय संस्कृति हिन्दू संस्कृति है।  पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी ने अपनी परंपराओं और जड़ों से जुड़े रहने के बावजूद समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नवीन विचारों का सदैव स्वागत किया। आजीवन सहयोग निधि एकत्रीकरण करने वाले कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। हम सभी को साथ मिलकर चलना है। पूर्व नपाध्यक्ष व सहयोग निधि प्रभारी मनोज तारवाला ने कहा कि पार्टी के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पण भाव से काम करे। इस दौरान पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, पूर्व महापौर अतुल पटेल, दिलीप श्रॉफ, अरुण शेंडे, युवराज महाजन सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संभाजीराव सगरे ने किया। आभार मनोज माने ने माना।

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...